UAE: एस जयशंकर ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, भारत-यूएई साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा
UAE: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की।
इस मुलाकात के बार में जयशंकर ने 'एक्स' पर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस अल नाहयान से मिलकर खुशी हुई। हमने उनके हाल ही के भारत दौरे की यादें ताजा कीं और भारत-यूएई साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
इससे पहले, जयशंकर ने आज सुबह यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ती साझेदारी पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी विदेश मंत्री एक्स पर दी और लिखा, आज सुबह यूएई के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गश से मिलकर खुशी हुई। हमने अपनी विशेष साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।Pleased to meet Crown Prince of Abu Dhabi HH Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan.
Recalled his recent visit to India and discussed further advancement of 🇮🇳🇦🇪 partnership. pic.twitter.com/CxE3EgYVEDविज्ञापन विज्ञापन— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) January 28, 2025
जयशंकर 27 से 29 जनवरी तक यूएई के दौरे पर हैं। उनका मकसद भारत और यूएई के संबंधों को और भी मजबूत करना है। भारत और यूएई के बीच राजनयिक संबंध 1972 में स्थापित हुए थे। उस समय यूएई ने भारत में अपना दूतावास खोला था और भारत ने 1973 में यूएई में अपना दूतावास खोला। तबसे यहय संबंध मजबूत होते गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2015 के यूएई दौरे के बाद दोनों देशों के संबंधों में नया मोड़ आया। यह भारत के किसी प्रधानमंत्री का यूएई का पहला दौरा था, जो 34 वर्षों के बाद हुआ था। इस दौरे के दौरान भारत और यूएई के बीच एक व्यापक और रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत हुई। हाल के वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार यूएई का दौरा किया है और उनका हालिया दौरान नवंबर-दिसंबर 2023 में कॉप-28 विश्व जलवायु सम्मेलन में भाग लेने के लिए था।
वहीं, यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने भी भारत का कई बार दौरा किया है। 2016 और 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस के रूप में उनका भारत दौरा हुआ था।