फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   S Jaishankar calls on Guyanese President and VicePresident holds India Guyana joint commission meeting

S Jaishankar: गुयाना के राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर, कृषि, रक्षा सहयोग पर हुई चर्चा

Sun, 23 Apr 2023 03:11 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्ज टाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जॉर्ज टाउन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Apr 2023 03:11 AM IST
सार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा कि कृषि, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य और फार्मा, नवीकरणीय सहित ऊर्जा, रक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी, पर्यटन और विकास साझेदारी में पहल पर चर्चा की।

विज्ञापन
S Jaishankar calls on Guyanese President and VicePresident holds India Guyana joint commission meeting
गुयाना के राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : Twitter

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और उपराष्ट्रपति भरत जगदेव से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दिया। उन्होंने गुयाना के अपने समकक्ष ह्यू टॉड के साथ पांचवीं भारत-गुयाना संयुक्त समिति बैठक की सह-अध्यक्षता भी की। इस बैठक में कृषि, रक्षा सहयोग और बुनियादी ढांचा विकास जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और उपराष्ट्रपति भरत जगदेव से स्टेट हाउस में मुलाकात कर खुशी हुई। जयशंकर ने गुयाना के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के साथ विभिन्न मामलों पर चर्चा की। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि कृषि, व्यापार और निवेश, स्वास्थ्य और फार्मा, नवीकरणीय सहित ऊर्जा, रक्षा, नवाचार और प्रौद्योगिकी, पर्यटन और विकास साझेदारी में पहल पर चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि इस बात पर सहमति हुई कि व्यापारिक बातचीत सहित गहरे संपर्कों के माध्यम से अवसरों का अधिक प्रभावी ढंग से पता लगाया जाना चाहिए।  राष्ट्रपति अली ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को एक क्रिकेट बैट और उनके नाम की एक जर्सी भी भेंट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले एस जयशंकर ने शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, ग्रेनाडा और बारबाडोस के समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें कीं। द्विपक्षीय बैठकों के दौरान, मंत्री जयशंकर ने सहयोग, व्यापार, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन, स्वास्थ्य डोमेन, कृषि और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) के विस्तार सहित विभिन्न मुद्दों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed