फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   s jaishankar arrives in Lanka to hold bilateral talks and attend BIMSTEC summit

विदेश दौरे पर जयशंकर: मालदीव की यात्रा पूरी कर पहुंचे श्रीलंका, द्विपक्षीय वार्ता और बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Mon, 28 Mar 2022 01:32 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलंबो
पीटीआई, कोलंबो Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Mar 2022 01:32 AM IST
सार

जयशंकर की यात्रा मुख्य रूप से बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से जुड़ी है, लेकिन वह श्रीलंकाई नेताओं के साथ सभी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेंगे। बिम्सटेक में भारत और श्रीलंका के अलावा, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।
 

विज्ञापन
s jaishankar arrives in Lanka to hold bilateral talks and attend BIMSTEC summit
विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे श्रीलंका - फोटो : ani

विस्तार

श्रीलंका में भारी आर्थिक संकट के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने के लिए श्रीलंका पहुंचे हैं। एस जयशंकर सात देशों के बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मालदीव की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार देर रात श्रीलंका पहुंचे हैं। वहीं भारत श्रीलंका को मौजूदा आर्थिक संकट से उबारने के लिए आर्थिक पैकेज दे चुका है।

विज्ञापन


मालदीव दौरे से श्रीलंका पहुंचे जयशंकर
दौरे की जानकारी देते हुए एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि द्विपक्षीय वार्ता और बिम्सटेक बैठक के लिए कोलंबो पहुंच गया हूं। अगले दो दिनों में वार्ता के लिए उत्साहित हूं। विदेश मंत्री अभी मालदीव की यात्र करके यहां पहुंचे हैं। मालदीव की यात्रा के दौरान उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग से जुड़े व्यापक मुद्दों पर देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बातचीत की।
विज्ञापन


मंत्री एस जयशंकर की श्रीलंका और मालदीव की यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के और विस्तार की संभावनाओं का पता लगाने के लिए भारत के दो प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के उनके पांच दिवसीय दो देशों के दौरे का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयशंकर की यात्रा मुख्य रूप से बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से जुड़ी
अधिकारियों ने कहा, हालांकि जयशंकर की यात्रा मुख्य रूप से बिम्सटेक शिखर सम्मेलन से जुड़ी है, लेकिन वह श्रीलंकाई नेताओं के साथ सभी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता में भाग लेंगे। बता दें कि बिम्सटेक में भारत और श्रीलंका के अलावा, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं।

पीएम मोदी करेंगे बिम्सटेक समूह के शिखर सम्मेलन को संबोधित
शिखर सम्मेलन की मेजबानी श्रीलंका द्वारा की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को बिम्सटेक समूह के शिखर सम्मेलन में डिजिटल माध्यम से भाग लेंगे, जिसमें सदस्य देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।

यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब श्रीलंका अपने अब तक के सबसे खराब विदेशी मुद्रा संकट का सामना कर रहा है, क्योंकि कोरोना महामारी ने द्वीपीय राष्ट्र की पर्यटन से होने वाली कमाई को प्रभावित किया है।


श्रीलंका गुजर रहा आर्थिक संकट से
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब संकट से निपटने में श्रीलंकाई सरकार की अक्षमता पर जनता का आक्रोश खुलकर सामने आया है। लोग ईंधन और गैस के लिए कतारों से छुटकारा पाने और लंबे समय तक बिजली कटौती का तत्काल समाधान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed