फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian warship sunk in Black Sea, Ukraine's missile attack caused major damage

रूस की सांकेतिक हार?: काला सागर में डूबा रूसी युद्धपोत, यूक्रेन के मिसाइल हमले में हुआ बड़ा नुकसान 

Fri, 15 Apr 2022 01:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Apr 2022 01:40 PM IST
सार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा डूब गया है।

विज्ञापन
Russian warship sunk in Black Sea, Ukraine's missile attack caused major damage
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

क्या रूस यूक्रेन के आगे कमजोर पड़ रहा है? क्या रूस इस जंग में हार के मुहाने पर पहुंच गया है? इन सवालों के जवाब भले ही भविष्य के गर्त में हों, लेकिन दावा किया जा रहा है कि, रूस सांकेतिक रूप से यह युद्ध हार गया है। दरअसल, रूसी नौसेना के सबसे महत्वपूर्ण युद्धपोतों में से एक गुरुवार को काला सागर में डूब गया। इसे रूस के लिए सबसे बड़ा झटका बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि, रूसी युद्धपोत को बहुत नुकसान हुआ और इसके बाद चालक दल के सभी सदस्यों को नीचे उतरना पड़ा।

विज्ञापन


रूस ने की नुकसान की पुष्टि
गुरुवार शाम रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि, गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा डूब गया है। रूस ने युद्धपोत पर यूक्रेनी हमले का खंडन किया है। रूस का कहना है कि, युद्धपोत आग लगने के कारण डूबा। हालांकि, यूक्रेन की ओर से पहले ही दावा किया जा चुका था कि, उनकी सेना ने युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया था।

विज्ञापन


पेंटागन ने माना सांकेतिक हार 
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन का कहना है कि, युद्धपोत का क्षतिग्रस्त होना रूस की सेना के लिए बड़ा झटका है। गौरतलब है कि, कीव से पीछे हटने के बाद रूसी सेना पूर्वी यूक्रेन को कब्जे में लेने की फिराक में है। इस कारण वह बंदरगाह वाले शहर मैरियूपोल पर सैन्य अभियान तेज कर रहा है। इस सैन्य अभियान को मजबूती देने के लिए रूसी सेना काला सागर में अपनी तैनाती पर जोर दे रही है। हालांकि, इससे पहले ही युद्धपोत का नुकसान एक बड़ा झटका है और पेंटागन इसे रूस की सांकेतिक हार मान रहा है। हालांकि, रूस का कहना है कि युद्धपोत पर उसके मिसाइल लांचर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उसे बंदरगाह तक लाया जाएगा। काला सागर से इस युद्धपोत के हटने के बाद रूस की सैन्य क्षमता पर प्रभाव पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed