फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin will not go to the G20 leaders' summit Indonesia Bali

Indonesia G-20 Summit: जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पुतिन, रूसी दूतावास ने दी जानकारी

Thu, 10 Nov 2022 10:58 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Nov 2022 10:58 AM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin will not go to the G20 leaders' summit Indonesia Bali
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter @@KremlinRussia

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले हफ्ते इंडोनेशिया के बाली में होने वाले जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। पुतिन की जगह अब विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव जी- 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इंडोनेशिया जाएंगे। समाचार एजेंसी एएफपी ने रूसी दूतावास के हवाले से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पुतिन वल्दाई डिसक्सन ग्रुप को संबोधित करते हुए कहा था कि 15 घंटों की हवाई यात्रा कर वे बाली जाएं या नहीं, इस बारे में अभी उन्होंने मन नहीं बनाया है। लेकिन अगर मैं नहीं गया, तब भी रूस का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा। हालांकि अब उनके नहीं जाने की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन


इंडोनेशिया के बाली में  15 और 16 नवंबर को होगा G-20 शिखर सम्मेलन
जी-20 का शिखर सम्मेलन पर्यटन स्थल बाली में 15 और 16 नवंबर को होगा। वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इंडोनेशिया सरकार ने 18 हजार सुरक्षाकर्मियों को वहां तैनात किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग यहां आने की पुष्टि कर चुके हैं।
विज्ञापन


क्या बाइडन के बयान के बाद पुतिन ने रोकी अपनी यात्रा?
बता दें कि बाइडन ने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर पुतिन अगर बाली आए, तब भी वे उनसे अलग से मुलाकात नहीं करेंगे। जबकि अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बावजूद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने संकेत दिया है कि बाली में उनकी बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


G-20 समूह में ये देश शामिल
G-20 देशों के समूह  में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed