फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin offering financial benefits to women who have ten or more children

Russia: राष्ट्रपति पुतिन का एलान, 10 बच्चे पैदा करें महिलाएं, कहा- सभी जिंदा रहे तो मिलेगा लाखों का इनाम

Fri, 19 Aug 2022 04:22 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 19 Aug 2022 04:22 AM IST
सार

राष्ट्रपति के नए प्रस्ताव के मुताबिक, दस बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में सरकार मांओं को करीब 13 लाख रुपये देगी। दरअसल कोरोना महामारी और यूक्रेन के साथ जारी जंग की वजह से रूस में जनसंख्या संकट उत्पन्न हो गया है।

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin offering financial benefits to women who have ten or more children
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : twitter@KremlinRussia_E

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने देश की महिलाओं को 10 या इससे अधिक बच्चे पैदा करने का अनोखा प्रस्ताव दिया है। इसके बदले उन्हें पैसे भी दिए जाएंगे। वहीं, पुतिन की इस पेशकश को विशेषज्ञ हताशा में लिया गया फैसला मान रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति के नए प्रस्ताव के मुताबिक, दस बच्चों को जन्म देने और उन्हें जीवित रखने के बदले में सरकार मांओं को करीब 13 लाख रुपये (13,500 पाउंड) देगी। दरअसल कोरोना महामारी और यूक्रेन के साथ जारी जंग की वजह से रूस में जनसंख्या संकट उत्पन्न हो गया है। इससे निपटने के लिए पुतिन ने देश की महिलाओं के सामने यह प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन


रूस में कोरोना में अनगिनत मौतें और यूक्रेन युद्ध में अब तक 50 हजार रूसी सैनिक मारे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. जेनी मैथर्स ने कहा कि पुतिन का मानना है कि जिन परिवारों में ज्यादा बच्चे होते हैं, वे ज्यादा देशभक्त होते हैं। यह काफी हताश करने वाला बयान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1990 के बाद से जनसंख्या बढ़ाने पर हो रहा काम
रूस में 1990 के दशक के बाद से जनसंख्या बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। रूस को जनसांख्यिकी के साथ कठिनाइयां हुई हैं। मैथर्स का कहना है कि यह वास्तव में बड़े परिवार रखने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है। लेकिन इतने रुपयों में 10 बच्चों की परवरिश की कल्पना कौन कर सकता है। इस बीच उनका रहना-खाना कहां होगा। रूस में कई आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक समस्याएं हैं।

रूसी संघ का नागरिक होना जरूरी
पुतिन के इस प्रस्ताव के मुताबिक अगर कोई महिला दस बच्चों को जन्म देकर उन्हें जीवित रखती है, तो सरकार इसके बदले में उन्हें ‘मदर हीरोइन’ स्कीम के तहत सम्मान राशि के तौर पर 13 लाख रुपये इनाम देगी। इस सम्मान को पाने के लिए महिला को रूसी संघ का नागरिक होना जरूरी है। सरकारी निर्देश के मुताबिक, यदि कोई मां किसी आपात स्थिति या आतंकवादी हमले में अपना बच्चा खो देती है, तो भी वो इस सम्मान की हकदार होगी।


दसवें बच्चे के जन्मदिन पर मिलेगा पुरस्कार
पुरस्कार राशि उन महिलाओं को दिया जाएगा, जिनके 10 या इससे अधिक बच्चे होंगे। नियम के मुताबिक दसवें बच्चे के पहले जन्मदिन पर मां को इतनी राशि मिलेगी। हालांकि उस समय यह देखा जाएगा कि बाकी नौ बच्चे जीवित हों। फिलहाल रूस की जनसंख्या गिरकर 14.6 करोड़ रह गई है। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक यह राशि इतने बड़े परिवार को संभालने के लिए बेहद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed