फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian President Vladimir Putin confirms withdrawal from international treaty allowing flights

सख्त फैसला: रूस ने 9 कनाडाई नागरिकों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी, मंत्री भी शमिल

Tue, 08 Jun 2021 07:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 08 Jun 2021 07:08 AM IST
सार

  • यह संधि 2002 में प्रभावी हुई और इसके तहत 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित की गईं, जिनसे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने के साथ ही हथियार नियंत्रण समझौतों की निगरानी में भी मदद मिली।

विज्ञापन
Russian President Vladimir Putin confirms withdrawal from international treaty allowing flights
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : Pixabay

विस्तार

रूस ने सख्त फैसला लेते हुए 9 कनाडाई नागरिकों के अपने देश में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इनमें मिनिस्टर ऑफ जस्टिस एवं एटॉर्नी जनरल डेविड लेमेटी और कमिश्नर ऑफ करेक्शनल सर्विस एन केली भी शामिल हैं। रायटर्स के हवाले से ये खबर आई है। 

विज्ञापन

 

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को उस विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए जिससे रूस सैन्य प्रतिष्ठानों के ऊपर निगरानी उड़ानों की अनुमति देने वाली वैश्विक संधि से बाहर हो सकेगा। अमेरिका इस संधि से पहले ही अलग हो चुका है। यह फैसला तब लिया गया जबकि 16 जून को जिनेवा में पुतिन-बाइडन के बीच शिखर वार्ता होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने रूस से कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ‘ओपन स्काई ट्रीटि’ में फिर से शामिल नहीं होने का फैसला किया है। इसके बाद रूसी सांसदों ने विधेयक का समर्थन किया। अमेरिका, पूर्ववर्ती राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में इस संधि से अलग हो गया था।

इस संधि का मकसद रूस और पश्चिमी देशों के बीच विश्वास स्थापित करना था। इसके तहत तीन दर्जन से अधिक देश सेना की तैनाती और अन्य सैन्य गतिविधियों की निगरानी के लिए एक-दूसरे के क्षेत्रों में निगरानी उड़ानों का संचालन कर सकते थे।


यह संधि 2002 में प्रभावी हुई और इसके तहत 1,500 से अधिक उड़ानें संचालित की गईं, जिनसे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलने के साथ ही हथियार नियंत्रण समझौतों की निगरानी में भी मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed