{"_id":"658994fe50785ba1de05a57c","slug":"russian-opposition-leader-alexei-navalny-has-been-transferred-to-an-arctic-prison-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: पुतिन विरोधी नवलनी का 20 दिन बाद मिला पता, आर्कटिक की जेल में किया गया शिफ्ट, पार्टी बोली- जानबूझकर..","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: पुतिन विरोधी नवलनी का 20 दिन बाद मिला पता, आर्कटिक की जेल में किया गया शिफ्ट, पार्टी बोली- जानबूझकर..
Mon, 25 Dec 2023 08:17 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:17 PM IST
सार
जेल में बंद पुतिन के राजनीतिक प्रतिद्वंदी एलेक्सी नवलनी को आर्कटिक की जेल में शिफ्ट किया गया है। विरोधी पार्टी ने कहा कि चुनाव के चलते यह जानबूझकर किया गया है।
विज्ञापन
एलेक्सी नवलनी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जेल में बंद पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी रूस के यमल- नेनेट्स क्षेत्र में एक जेल में बंद हैं। उनकी प्रवक्ता किरा यारमिश द्वारा समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए बयान में कहा गया कि नवलनी के वकील उनसे आखिरकार मिल पाएं। बता दें कुछ दिनों पहले अमेरिका ने जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को लेकर चिंता व्यक्त की थी। अमेरिका विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि हम एलेक्सी नवलनी के ठिकाने के बारे सोचकर चिंतित हैं, लगभग तीन सप्ताह से रूस की जेल में वो गायब हैं।
एलेक्सी नवलनी की प्रवक्ता किरा यारमिश ने कहा कि एक अदालत के सूत्र ने उन्हें बताया कि नवलनी को मॉस्को की जेल से हटाकर किसी अज्ञात स्थान पर स्थित जेल में ले जाया गया है। एलेक्सी नवलनी की टीम ने कहा कि मार्च में चुनाव से पहले इसे जानबूझकर किया गया है। बता दें व्लादिमीर पुतिन के मुख्य राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी 47 वर्षीय एलेक्सी नवलनी को 2018 में चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। उन्हें "अतिवाद" के आरोप में 2021 में 19 साल की जेल की सजा मिली।
समाचार एजेंसी को प्रवक्ता किरा यारमिश द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, नवलनी को मॉस्को से लगभग 1,900 किमी (1200 मील) उत्तर पूर्व में यमल-नेनेट्स क्षेत्र के खारप में आईके-3 में ट्रैक किया गया था। नवलनी के वकील इवान जदानोव ने कहा कि हमारे समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और मीडिया को धन्यवाद।