फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Invasion of Ukraine: 18th day of War Eastern Ukrainian town of Volnovakha destroyed Seven killed in shelling on convoy of refugees

यूक्रेन पर हमला: तबाही का 18वां दिन, भीषण बमबारी से मिटा वोल्नोवाखा का वजूद, शरणार्थियों के काफिले पर गोलाबारी में सात की मौत

Mon, 14 Mar 2022 05:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Mar 2022 05:45 AM IST
सार

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि लड़ाई अब भी जारी है, लेकिन हमारी जमीन पर रूसी कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, लोगों को रूस की हुकूमत मंजूर नहीं। रूस यहां हमारे बच्चों तक को निशाना बना रहा है। वह कीव को तभी हासिल कर पाएगा, जब यह शहर पूरी तरह से धूल में मिल जाएगा। 

विज्ञापन
Russian Invasion of Ukraine: 18th day of War Eastern Ukrainian town of Volnovakha destroyed Seven killed in shelling on convoy of refugees
पूर्वी यूक्रेन का वोल्नोवाखा शहर नष्ट। - फोटो : Twitter

विस्तार

कई दिन तक लगातार बमबारी कर रूसी सेना ने वोल्नोवाखा कस्बे का वजूद ही मिटा दिया है। पूरे शहर में कोई इमारत साबुत नहीं बची, चारों तरफ सिर्फ भवनों के मलबे सुलगते नजर आते हैं। एक लाख की आबादी वाली वोल्नोवाखा अब एकदम सुनसान है। यहां के 80 फीसदी से ज्यादा लोग शहर छोड़कर भाग चुके हैं।

विज्ञापन


दोनेत्स्क क्षेत्र के गवर्नर पाव्लो कायरिलेंको ने कहा, विनाशकारी युद्ध की वजह से आज एक पूरे शहर का वजूद मिट गया है। शहर के सुलगते अवशेषों पर रूसी समर्थक अलगाववादियों में कब्जे की होड़ मची है। सोशल मीडिया पर मलबे के ढेर में तब्दील हुए वोल्नोवाखा में रूसी सेना के प्रवेश के फोटो और वीडियो चर्चा में हैं। इन्हें देख हर कोई दंग है कि कैसे कुछ दिन पहले तक एक साफ-सुथरा, शांत, व्यवस्थिति शहर खंडहर में बदल गया है।
विज्ञापन


एक लाख की आबादी वाले कस्बे में अब चारों ओर सुलगते मलबे के ढेर
पाव्लो कहते हैं, शहर में करीब एक लाख लोग रहते थे। हमले के बाद ज्यादातर लोगों को शहर से निकाल लिया गया था। लोग पहले ही जा चुके थे अब रूस ने खाली इमारतों को तबाह कर शहर का अस्तित्व ही मिटा दिया है। कुछ लोग हैं, जो किसी भी कीमत पर यहां से नहीं जाना चाहते, वे बिना पानी और बिजली के मुश्किल से गुजार कर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए मलबे से निकली लकड़ियां जला लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैरियूपोल में भी तबाही
वोल्नावाखा की तरह मैरियूपोल में भी अंधाधुंध गोलाबारी की जा रही है और यह शहर भी धीरे-धीरे खंडहर में बदलता जा रहा है। मैक्सर की तरफ से जारी किए गए सैटेलाइट फोटो में शहर के रिहायशी इलाकों में हमले के निशान साफ दिखते हैं। 

शरणार्थियों के काफिले पर गोलाबारी में सात की मौत
राजधानी कीव के उत्तर पूर्व में 20 किलोमीटर दूर पेरेमोहा गांव से जान बचाकर भाग रहे सैकड़ों लोगों के काफिले पर रूसी गोलाबारी में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, हमले के बाद काफिला वापस लौटने के लिए मजबूर हो गया।

  • रूस ने कहा है, वह संघर्ष क्षेत्रों के बाहर मानवीय गलियारा बनाएगा, लेकिन यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर उन मार्गों को बाधित करने और आम नागरिकों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।
  • यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेशचुक ने कहा, ऐसे 14 गलियारों पर सहमति बनी थी लेकिन केवल 9 खोले गए। इनके जरिये देश भर से 13 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

हमले के ठिकाने तलाश करते हैं रूसी एजेंट
कीव के मुख्य क्षेत्रीय प्रशासक ओलेस्की कुलेबा ने आरोप लगाया है कि रूसी एजेंट शहरों में घूम-घूम कर हमले के ठिकानों की पहचान करते हैं। बाद में रूसी सेना उन ठिकानों पर गोले बरसाती है।

360 वर्ग किलोमीटर में फैला है प्रशिक्षण केंद्र
रूसी हमले में तबाह लवीव के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र का इस्तेमाल अमेरिकी एवं अन्य नाटो देशों के प्रशिक्षकों द्वारा यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता था। 360 वर्ग किलोमीटर में फैला यह केंद्र यूक्रेन के सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण केंद्रों में एक है।



यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देगा अमेरिका
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि यूक्रेनी सैनिकों को बख्तरबंद और हवाई हमलों के खतरों का मुकाबला करने के लिए अमेरिका 20 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देगा। इससे पहले अमेरिकी संसद यूक्रेन की मदद के लिए 1.2 अरब डॉलर की रकम मंजूर कर चुकी है। इस तरह से अब बाइडन प्रशासन यूक्रेन की मदद के लिए 1.2 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च कर पाएगा। ब्लिंकन ने बताया कि 20 करोड़ डॉलर की यह मदद तुरंत मुहैया कराई जा रही है। यह यूक्रेन की रक्षात्मक क्षमता को बढ़ाने के लिए है।  इसके अलावा अमेरिका यूक्रेनी लोगों की मानवीय आधार पर मदद करता रहेगा। अमेरिका और सहयोगी देश रूसी हमले के खिलाफ यूक्रेन के लोगों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed