{"_id":"606cdc6d6467481f78505a32","slug":"russian-foreign-minister-sergey-lavrov-arrives-in-pakistan-after-visiting-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: भारत दौरे के बाद पाक पहुंचे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: भारत दौरे के बाद पाक पहुंचे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
Wed, 07 Apr 2021 03:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:40 AM IST
सार
- हवाईअड्डे पर लावरोव का विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने किया स्वागत
- लावरोव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत शीर्ष नेताओं और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से मुलाकात करेंगे
विज्ञापन
पाकिस्तान पहुंचे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव
- फोटो : twitter
विस्तार
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव मंगलवार को भारत दौरा खत्म करने के बाद पाकिस्तान पहुंचे। वह 2012 के बाद पाकिस्तान पहुंचने वाले पहले विदेश मंत्री हैं। हवाईअड्डे पर लावरोव का स्वागत विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन
लावरोव पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान समेत शीर्ष नेताओं और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से मुलाकात करेंगे और रूस-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा करेंगे। कुरैशी ने ट्वीट किया कि रूस और पाकिस्तान अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कोरोना संकट के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भारत के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों और भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद जयशंकर और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के प्रति कई क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से पूछा गया कि क्या रूस चीन के साथ सैन्य समझौता करने की योजना बना रहा है? इस पर रूसी मंत्री ने कहा कि नहीं, रूस और चीन के बीच किसी सैन्य समझौते की योजना नहीं है।