{"_id":"616d6d858ca3bb7a530e9bae","slug":"russian-foreign-minister-sergei-lavrov-said-that-moscow-was-suspending-its-mission-to-nato","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतभेद: रूस ने लिया बड़ा फैसला, नाटो में अपने मिशन को किया निलंबित ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मतभेद: रूस ने लिया बड़ा फैसला, नाटो में अपने मिशन को किया निलंबित
Mon, 18 Oct 2021 06:48 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 18 Oct 2021 06:48 PM IST
सार
रूस ने मौजूदा कूटनीतिक गतिरोध के चलते पश्चिमी सैन्य ब्लॉक के संपर्क मिशन को भी बंद करने का एलान किया है।
विज्ञापन
NATO
- फोटो : ट्विटर/नाटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और नाटो के बीच मतभेद चरम स्तर पर पहुंच गए हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव ने कहा है कि रूस नाटो में अपने मिशन को निलंबित कर रहा है। इसके साथ ही उनका देश मौजूदा कूटनीतिक गतिरोध के चलते मॉस्को में पश्चिमी सैन्य ब्लॉक के संपर्क मिशन को भी बंद कर रहा है।
नाटो के कदम के विरोध में लिया फैसला
विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यह कदम पिछले हफ्ते नाटो द्वारा सैन्य गठबंधन के लिए रूस के मिशन के आठ सदस्यों के निष्कासन के जवाब में उठाया गया है। लावरोव ने यह भी घोषणा की कि मॉस्को में नाटो के सैन्य संपर्क और सूचना कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
लावरोव ने कहा कि नाटो के इस कदम के बाद हमने पाया कि अब हमारे पर व्यवहारिक रूप से काम करने के लिए कुछ नहीं बचा है इसलिए हमने नाटो में स्थायी मिशन को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मुख्य सैन्य दूत भी 1 नवंबर से काम करना बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि बेल्जियम स्थित रूस के दूतावास के जरिए पश्चिमी गठबंधन और मॉस्को के बीच संपर्क किया जा सकता है।
2014 में नाटो ने किया था सहयोग निलंबित
नाटो ने 2014 में रूस के साथ उस वक्त व्यवहारिक रूप से सहयोग निलंबित कर दिया था जब उसने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था। लेकिन नाटो ने रूप से साथ सैन्य सहयोग और उच्च स्तरीय बैठकें जारी रखने के लिए चैनल को खुला रखा था। लेकिन तब से नाटो-रूस काउंसिल ने कभी कभार ही मुलाकातें की हैं।
विज्ञापन
Russian Foreign Minister Sergei Lavrov said that Moscow was suspending its mission to NATO and was also closing the Western military bloc's liaison mission in a new diplomatic row: AFP News Agency
विज्ञापन
(File photo) pic.twitter.com/mg7OuVgYB1 — ANI (@ANI) October 18, 2021