फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian fighter jets damage US drone over Syria

Russia-US: रूसी वायुसेना ने चार महीने में दूसरी बार अमेरिकी ड्रोन को बनाया निशाना; इस देश में हुआ आमना-सामना

Wed, 26 Jul 2023 09:35 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Jul 2023 09:35 AM IST
सार

संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस पर एक बार फिर आसमान में गैर-पेशेवर व्यवहार का आरोप लगाया। वायुसेना के प्रमुख ने बताया कि रविवार तड़के एक रूसी लड़ाकू विमान ने खतरनाक तरीके से अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन के करीब उड़ान भरी।
 

विज्ञापन
Russian fighter jets damage US drone over Syria
रूसी वायुसेना ने चार महीने में दूसरी बार अमेरिकी ड्रोन को बनाया निशाना - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका और रूस के बीच तनाव जारी है। इसी क्रम में, एक रूसी लड़ाकू जेट ने सीरिया के ऊपर अमेरिकी ड्रोन के पास खतरनाक तरीके से उड़ान भरी और उस पर हमला कर उसके प्रोपेलर को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह जानकारी मंगलवार को अमेरिकी सेना ने दी। 

विज्ञापन

रविवार सुबह की घटना

संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस पर एक बार फिर आसमान में गैर-पेशेवर व्यवहार का आरोप लगाया। वायु सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एलेक्स ग्रिनकेविच ने बताया कि रविवार तड़के एक रूसी लड़ाकू विमान ने खतरनाक तरीके से अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन के करीब उड़ान भरी, उसे परेशान किया और फ्लेयर्स छोड़े। इस दौरान विमान और ड्रोन के बीच केवल कुछ मीटर की ही दूरी थी। रूसी फ्लेयर्स में से एक अमेरिका के एमक्यू-9 से टकराया गया, जिससे इसके प्रोपेलर को बहुत नुकसान पहुंचा। हालांकि, एमक्यू-9 के क्रू ने साहस दिखाते हुए उड़ान जारी रखी और अपने घरेलू बेस पर सुरक्षित वापस ले आया।

विज्ञापन

रूसी लड़ाकू की आलोचना 

अमेरिकी वायु सेना के प्रमुख ने रूसी लड़ाकू की आलोचना की और आरोप लगाया कि उसने आईएसआईएस को हराने के मिशन में बाधा डाली है। ग्रिनकेविच ने कहा कि हम सीरिया में रूसी सेना से ऐसी लापरवाही, अकारण और गैर-पेशेवर व्यवहार पर रोक लगाने की अपील करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में किया था हमला

बता दें, ऐसा नहीं है कि जब पहली बार रूसी लड़ाकू विमानों और अमेरिकी विमानों के बीच मुठभेड़ हुई है। इससे पहले भी एक घटना मार्च में काला सागर के ऊपर हुई थी। एक रूसी Su-27 फाइटर जेट ने उसी प्रकार के अमेरिकी ड्रोन पर हमला किया था, जिससे उसके प्रोपेलर को नुकसान पहुंचा था और वह पानी में गिर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed