{"_id":"679b5cae30af42859e045b3b","slug":"russian-drone-strikes-apartment-building-in-ukraine-killing-several-news-in-hindi-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर रात में दागे 80 से अधिक ड्रोन, चार नागरिकों की मौत, नौ घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: रूस ने यूक्रेन पर रात में दागे 80 से अधिक ड्रोन, चार नागरिकों की मौत, नौ घायल
Thu, 30 Jan 2025 04:34 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 30 Jan 2025 04:34 PM IST
सार
अबतक इस संघर्ष में 10,000 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस यूक्रेन में पावर ग्रिड पर भी हमले कर रहा है, जिसके कारण यूक्रेनी नागरिकों को बिजली और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रूस-यूक्रेन संघर्ष (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
पिछले करीब तीन साल से जारी रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रात में रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया। अधिकारियों ने बताया कि रूसी ड्रोन ने पूर्वोत्तर यूक्रेन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में विस्फोट किया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में नौ लोग घायल भी हुए। सुमी क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि शाहेद ड्रोन ने रात के एक बजे के बाद प्रमुख शहर सुमी के अपार्टमेंट ब्लॉक में एक दीवार और खिलड़कियां उड़ा दी। मलबे से चार लोगों को बचाया गया। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा मलबे से 120 लोगों को बाहर निकाला गया।
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमले को बताया भयानक त्रासदी
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले को एक भयानक त्रासदी और भयानक रूसी अपराध बताया। रूस-यूक्रेन के बीच संघर्ष अपने चौथे साल में प्रवेश करने वाला है, लेकिन अभी तक इसके समाप्त होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा। अबतक इस संघर्ष में 10,000 यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस यूक्रेन में पावर ग्रिड पर भी हमले कर रहा है, जिससे यूक्रेनी नागरिकों को बिजली और पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
रूस ने दागे 80 से ज्यादा ड्रोन
रूस ने रातों रात यूक्रेन पर 80 से ज्यादा ड्रोन दागे। यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में रूसी ड्रोन ने एक अस्पताल और दो अपार्टमेंट इमारतों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, इस हमले से कुछ दिन पहले रूस ने पूर्वी यूक्रेन के शहर पर रणनीतिक कब्जे का दावा किया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने पूर्वी यूक्रेन की एक बस्ती वेलीका नोवोसिल्का के पतन का एलान किया था, जहां युद्ध के पहले करीब पांच हजार लोग रहते थे। जबकि यूकेन का कहना था कि केवल कुछ ही क्षेत्रों से उसके सैनिक पीछे हटे हैं। बता दें कि दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे के क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए लगातार आगे बढ़ रही हैं। रूसी सेना डोनेट्स्क के पोक्रोवस्क और चासिव यार पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन