फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russian crew ready to go for iss to shoot first outer space cinema

रोमांचक: अंतरिक्ष में बनेगी पहली फिल्म, शूटिंग के लिए जल्द रवाना होंगे सिनेमा पेशेवर

Sat, 18 Sep 2021 02:25 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Sep 2021 02:25 AM IST
सार

रिपोर्ट्स की मुताबिक इन चारों को 5 अक्टूबर को एमएस -19 क्राफ्ट पर लॉन्च किया जाना है, इनको स्टेशन पर पहुंचाया जाएगा। जो लगभग 220 मील यानी 354 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है।

विज्ञापन
russian crew ready to go for iss to shoot first outer space cinema
अंतरिक्ष स्टेशन - फोटो : File Photo

विस्तार

आखिरकार सालों इंतजार करने के बाद अंतरिक्ष में फिल्म बनने जा रही है। एक सम्मेलन के दौरान फिल्म निर्माताओं ने कहा कि दो अंतरिक्ष यात्रियों और दो सिनेमा पेशेवरों का एक रूसी दल अंतरिक्ष में पहली फिल्म की शूटिंग के लिए अगले महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


निर्देशक और अभिनेता क्लिम शिपेंको ने कजाकिस्तान में बैकोनूर कॉस्मोड्रोम के लिए चालक दल के प्रस्थान से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह फिल्म एक सामान्य व्यक्ति की कहानी के इर्द-गिर्द बनाई गई है। एक डॉक्टर जिसका अंतरिक्ष से कोई लेना-देना नहीं था और इसके बारे में कभी नहीं सोचा था कि उसे आईएसएस की यात्रा करने की पेशकश की जाती है और एक अंतरिक्ष यात्री के जीवन को बचाने की पेशकश की जाती है।
विज्ञापन


इस फिल्म में क्रू के पेशेवर अंतरिक्ष यात्री भी नजर आएंगे। अंतरिक्ष यात्री कमांडर एंटोन श्काप्लेरोव ने कहा कि मैं इसमें अभिनय नहीं करूंगा, लेकिन फिर भी मुझे यह पता चलेगा कि कि बाहरी अंतरिक्ष जैसी असामान्य जगह पर फिल्म कैसे बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेसएक्स ने आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा
पहली बार सिर्फ आम नागरिकों को लेकर एक अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च हुआ है। यह शौकिया अंतरिक्ष यात्री अरबपति जेरेड इसाकमैन के नेतृत्व में लॉन्च हुआ, जिन्होंने सीधे रॉकेट कंपनी से क्रू ड्रैगन कैप्सूल को किराए पर लिया है।


स्पेसएक्स के ‘ड्रैगन कैप्सूल’ में मौजूद दो पुरुष और दो महिलाएं अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से 100 मील (160 किलोमीटर) ऊंचाई वाली एक कक्षा से दुनिया की परिक्रमा करते हुए तीन दिन बिताएंगे।उनके अलावा कैंसर से उबरी हेले आर्सीनॉक्स , स्वीपस्टेक विजेता क्रिस सेम्ब्रोस्की और एरिजोना में एक सामुदायिक कॉलेज के शिक्षक सियान प्रॉक्टर इन मिशन में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed