फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russian Attacks on Ukrainian agricultural storage centers hundreds of metric tons of peas and barley destroyed

Crisis: काला सागर के साथ यूक्रेनी कृषि भंडारण केंद्रों पर हमले, रूसी हमलों में सैकड़ों मीट्रिक टन मटर-जौ नष्ट

Sun, 23 Jul 2023 05:39 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 05:39 AM IST
सार

रूसी नेता सर्गेई वर्शिनिन ने कहा कि डील खत्म होने के बावजूद रूस अफ्रीकी देशों की जरूरतें पूरी करेगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफ्रीका के गरीब देशों को अनाज मुहैया कराने का वादा किया है। उधर, अनाज समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले तुर्किये के अनाज गलियारा बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
Russian Attacks on Ukrainian agricultural storage centers hundreds of metric tons of peas and barley destroyed
रूसी सेना

विस्तार

रूस ने अनाज समझौते से बाहर होने के बाद यूक्रेन से भी अनाज आपूर्ति रोकने के लिए पहले तो काला सागर बंदरगाह पर लगातार तीन दिन हमले किए और अब कृषि भंडारण भवनों पर हमले शुरू कर दिए हैं। रूस ने शनिवार को न सिर्फ काला सागर की नाकाबंदी की बल्कि ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह के बुनियादी ढांचे से लेकर कृषि भंडारण केंद्रों पर भी हमले किए। यूक्रेन के 11 क्षेत्रों पर हुए हमलों में 8 नागरिक मारे गए।

विज्ञापन

यदि विश्व को अनाज आपूर्ति के बड़े केंद्र यूक्रेन के बंदरगाहों और अनाज भंडारण केंद्रों पर इसी तरह हमले हुए तो नया वैश्विक अनाज संकट खड़ा होने की आशंका संयुक्त राष्ट्र जता चुका है। रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले यूक्रेन में 11 अहम ठिकानों पर किए गए जिसमें 8 नागरिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इममें पूर्वी दोनेस्क क्षेत्र में क्षेत्रीय अभियोजक के दफ्तर ने बताया कि एक विवाहित जोड़े समेत यहां कम से कम चार लोग मारे गए। यहां रूसी सेना ने रात भर बखमुत शहर पर हमले किए। उसने यहां एक गैस पाइपलाइन को भी नष्ट कर दिया। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह किपर ने कहा, भंडारण स्थल पर हुए हमले में 100 मीट्रिक टन मटर तथा 20 मीट्रिक टन जौ नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन

अफ्रीकी देशों की जरूरतें पूरी करेंगे
रूसी नेता सर्गेई वर्शिनिन ने कहा कि डील खत्म होने के बावजूद रूस अफ्रीकी देशों की जरूरतें पूरी करेगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अफ्रीका के गरीब देशों को अनाज मुहैया कराने का वादा किया है। उधर, अनाज समझौते में अहम भूमिका निभाने वाले तुर्किये के अनाज गलियारा बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां आने वाले जहाजों से शत्रुवत व्यवहार
रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने इन हमलों पर स्पष्ट कहा कि रक्षा मंत्रालय इस सप्ताह की शुरुआत में ही काला सागर क्षेत्र को शिपिंग के लिए खतरनाक घोषित कर चुका है। वह यहां आने वाले जहाजों को हथियारों से लदा हुआ मानेगा और शत्रुवत मानते हुए यूक्रेन की ओर से संघर्ष में भागीदार मानते हुए हमला करेगा। उन्होंने कहा, यह क्षेत्र समुद्री मानवीय गलियारा नहीं है, वहां बढ़े हुए सैन्य खतरे का क्षेत्र है।



हमलों के बावजूद निर्यात करेंगे : यूक्रेन
काला सागर में चेतावनियों और बंदरगाह पर हमलों के बावजूद यूक्रेन ने कहा है कि उसके जहाज अनाज का निर्यात करते रहेंगे। इंटरनेशनल चैंबर ऑफ शिपिंग के पर्यावरण और व्यापार के वरिष्ठ प्रबंधक जॉन स्टॉपर्ट ने कहा, यूक्रेन दुनिया के 80% वाणिज्यिक बेड़े का प्रतिनिधित्व करता है। यूक्रेन ने इतने तनाव के बावजूद दुनिया को 3.29 करोड़ मीट्रिक टन अनाज भेजा और इस वर्ष अब तक मानवीय सहायता के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम के 80% गेहूं की आपूर्ति की है। बताया गया कि यूक्रेनी अनाज का निर्यात कर रहे जहाज पर करोड़ों डॉलर की कीमत का माल हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र एवं सुरक्षा परिषद ने हमलों की निंदा की। यूएन ने भी रूस पर वैश्विक खाद्य संकट टालने का लगातार दबाव बनाया हुआ है, क्योंकि इससे दुनिया में अनाज महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed