{"_id":"626939af81455a450b705ae6","slug":"russia-withdraws-from-un-tourism-body-over-ukrain-war-unwto","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन संकट: संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से हटा रूस, यूएन में वोटिंग से एक दिन पहले लिया फैसला ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन संकट: संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से हटा रूस, यूएन में वोटिंग से एक दिन पहले लिया फैसला
Wed, 27 Apr 2022 06:10 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:10 PM IST
सार
यूएनडब्ल्यूटीओ ने कहा कि उसने पहली बार अपने किसी सदस्य के निलंबन पर विचार करने के लिए आमसभा बुलाई है। इसमें रूस के खिलाफ वोटिंग तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस अब संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन निकाय से हट रहा है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने बुधवार को यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस की सदस्यता को निलंबित करने के लिए होने वाली वोटिंग से एक दिन पहले यह जानकारी दी है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने एक ट्वीट में कहा, रूस ने यूएनडब्ल्यूटीओ से हटने के अपने इरादे की घोषणा की है। रूस का निलंबन तुरंत प्रभावी है।
विज्ञापन
यूएनडब्ल्यूटीओ ने रूस को निलंबित करने की बात कही थी
यूएनडब्ल्यूटीओ ने मार्च में घोषणा की थी कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस को निलंबित करना चाहता है। इस फैसले को दो दिवसीय असाधारण आम सभा में 159 सदस्य राज्यों में से दो-तिहाई द्वारा अनुमोदित किए जाने की उम्मीद है, जो बुधवार को मैड्रिड में चल रहा है।
विज्ञापन
यूएनडब्ल्यूटीओ ने कहा कि वोटिंग जारी रहेगी, हालांकि रूस ने कहा है कि वह सदस्य देशों को उनकी बात रखने देने के लिए यूएनडब्ल्यूटीओ से हट रहा है। यूएनडब्ल्यूटीओ ने कहा कि उसने पहली बार अपने किसी सदस्य के निलंबन पर विचार करने के लिए आमसभा बुलाई है। महासचिव जुराब पोलोलिकशविली ने ट्वीट किया, हमारी उद्देश्य स्पष्ट हैं: शांति के लिए पर्यटन को बढ़ावा देना और मानवाधिकारों के लिए विश्वयापी सम्मान। जॉर्जिया के पूर्व आर्थिक विकास मंत्री ने कहा कि केवल इसका पालन करने वाले सदस्य ही यूएनडब्ल्यूटीओ का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
जॉजिया पर भी रूस ने 2008 में हमला किया था
बता दें कि जॉजिया पर भी रूस ने 2008 में हमला किया था। यूएनडब्ल्यूटीओ एक अंतर सरकारी निकाय है जो पर्यटन को बढ़ावा देता है और राष्ट्रों के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधा प्रदान करता है। यह मैड्रिड में स्थित है और इसकी स्थापना 1975 में हुई थी।
संगठन ने चेताया है कि यूक्रेन में युद्ध कोविड -19 महामारी के प्रभाव से वैश्विक पर्यटन क्षेत्र के लिए और मुश्किलें बढ़ाएगा। इसका अनुमान है कि अकेले रूस और यूक्रेन की यात्रा में व्यवधान से इस साल पर्यटन राजस्व में 14 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है, जिसका प्रभाव द्वीप और तटीय स्थलों में सबसे अधिक महसूस होगा।