फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia withdraw from Open Skies treaty

फैसला : अमेरिकी तनाव के बीच रूस हटेगा ओपन स्काई संधि से

Thu, 03 Jun 2021 01:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मॉस्को।
एजेंसी, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 01:23 AM IST
सार

अमेरिका के संधि से हटने के बाद यह मतदान किया गया। इस संधि के तहत, सदस्य देश एक-दूसरे के सैन्य केन्द्रों पर नजर रख सकते थे, लेकिन दोनों देशों में जारी तनाव के बीच इसे जारी नहीं रखने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
Russia withdraw from Open Skies treaty
Joe Biden with Vladimir Putin - फोटो : Twitter

विस्तार

रूसी संसद के उच्च सदन ने सैन्य केंद्रों पर निगरानी उड़ानों की अनुमति देने संबंधी एक अंतरराष्ट्रीय संधि से हटने के लिए बुधवार को मतदान किया।

विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों ने पिछले महीने रूस को बताया था कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ‘ओपन स्काई’ संधि में दोबारा शामिल नहीं होने का फैसला किया है। बता दें कि बाइडन के पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप ने इस संधि से अमेरिका को अलग कर लिया था।
विज्ञापन


रूस के उच्च सदन के इस संधि से हटने के पक्ष में मतदान करने के बाद, अब इसे हस्ताक्षर करने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पास भेजा जाएगा। अगर पुतिन इस पर हस्ताक्षर कर देते हैं तो इस फैसले को अमल में आने में छह महीने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ओपन स्काई’ संधि का मकसद सैन्य बलों और गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए इसके सदस्य देशों के क्षेत्रों में टोही उड़ानों का संचालन करने की अनुमति देकर रूस और पश्चिमी देशों के बीच भरोसे का निर्माण करना था। वर्ष 1992 में की गई इस संधि में तीन दर्जन से अधिक देश शामिल हैं।


अमेरिका ने रूस को बताया: ओपन स्काइज हथियार नियंत्रण समझौते में फिर से नहीं होंगे शामिल
बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रूस को सूचित किया कि अमेरिका एक प्रमुख हथियार नियंत्रण समझौते में फिर से शामिल नहीं होगा। अमेरिका ने रूस को यह स्पष्टीकरण ऐसे समय दिया है जब दोनों पक्ष अपने नेताओं के बीच अगले महीने होने वाली शिखर बैठक की तैयारी कर रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमेन ने रूस के अधिकारियों को बताया कि अमेरिकी प्रशासन ने ओपन स्काई संधि में फिर से प्रवेश नहीं करने का फैसला किया है जिसके तहत दोनों देशों में सैन्य इकाइयों पर निगरानी उड़ानों की अनुमति थी। इस संधि से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को अलग कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed