फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia was behind cyber attack on us federal agencies enterprises biden administration preparing sanctions against moscow

अमेरिका में साइबर हैकिंग में मिला रूस का हाथ, बाइडन ने की प्रतिबंध की तैयारी

Thu, 25 Feb 2021 08:03 AM IST
स्नेहा बलूनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: स्नेहा बलूनी Updated Thu, 25 Feb 2021 08:03 AM IST
विज्ञापन
russia was behind cyber attack on us federal agencies enterprises biden administration preparing sanctions against moscow
व्लादिमीर पुतिन के साथ जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : Agency (File Photo)

विश्व की बड़ी तकनीक कंपनियों का कहना है कि सरकारी और कॉरपोरेट नेटवर्क में महीने भर चली साइबर घुसपैठ इतनी जटिल, केंद्रित और श्रमसाध्य थी कि इसके पीछे कोई देश ही हो सकता है तथा सारे साक्ष्य रूस की तरफ इशारा करते हैं।

विज्ञापन


साइबर घुसपैठ पर अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की पहली सुनवाई में तकनीक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह घुसपैठ सटीक, महत्वाकांक्षी और व्यापक थी। साइबर घुसपैठियों ने गोपनीय तरीके से अमेरिका और अन्य देशों के विशेष महत्व वाले ईमेल और दस्तावेजों को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन


माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने सीनेट इंटेलिजेंस समिति को बताया, 'हमने इस स्तर की जटिलता वाली घुसपैठ पहले नहीं देखी थी।' स्मिथ ने कहा कि जांचकर्ताओं के अनुसार घुसपैठ के लिए कोड तैयार करने में कम से कम 1,000 बेहद कुशल इंजीनियरों की जरूरत पड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस कोड की सहायता से टेक्सास स्थित सोलर विंड्स के व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किए जाने वाले नेटवर्क सॉफ्टवेयर में घुसपैठ की गई और इससे विश्व भर में मैलवेयर भेजा गया। स्मिथ ने कहा, 'हमने पर्याप्त साक्ष्य देखे हैं जिनसे रूसी विदेशी खुफिया एजेंसी का हाथ होने के संकेत मिले हैं। हमें किसी और दिशा में इंगित करने वाले साक्ष्य नहीं मिले हैं।'

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों ने भी कहा है कि साइबर घुसपैठ में रूस का हाथ होने की आशंका है। राष्ट्रपति जो बाइडन रूस को इसकी सजा देने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, मास्को की ओर से इन आरोपों का खंडन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर घुसपैठ का मकसद गोपनीय जानकारी एकत्र करना था।


कम से कम नौ सरकारी एजेंसियां और सौ निजी कंपनियां इस घुसपैठ का शिकार हुए थे लेकिन यह नहीं बताया गया है कि कौन सी जानकारी चुराई गई। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिका को रूस पर कार्रवाई करने में 'महीने नहीं बल्कि हफ्ते लगेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed