फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia War, Journalist working for AFP news agency killed in Ukraine

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रॉकेट हमले की चपेट में आया पत्रकार, मौके पर हुई मौत

Wed, 10 May 2023 05:53 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 May 2023 05:53 AM IST
सार

पत्रकार सोल्डिन यूक्रेनी सैनिकों के साथ यात्रा कर रहे एएफपी पत्रकारों की एक टीम के साथ थे। इस दौरान एक रॉकेट ऊपर से गिरा फिर वह आग की चपेट में आ गए

विज्ञापन
Russia War, Journalist working for AFP news agency killed in Ukraine
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष का क्या हल निकलेगा इसका अभी अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। दोनों देशों के बीच लड़ाई को एक साल से ज्यादा होने को है, दोनों तरफ के लोग मारे जा रहे हैं। इन सब के बीच युद्ध को कवर करने वाले पत्रकार भी बलि चढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट मे मुताबिक, मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी न्यूज के लिए काम करने वाले एक पत्रकार की रॉकेट हमले में मौत हो गई।
विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट में कहा कि 32 वर्षीय अरमान सोल्डिन यूक्रेनी सैनिकों के साथ यात्रा कर रहे एएफपी पत्रकारों की एक टीम के साथ थे। इस दौरान एक रॉकेट ऊपर से गिरा फिर वह आग की चपेट में आ गए। बाकी किसी सदस्य को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन


आगे मीडिया रिपोर्ट में बताया कि दोपहर हमला बखमुत के निकट चासिव यार कस्बे में हुआ। रूसी सेना नौ महीने से शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है, जिससे बखमुत युद्ध की सबसे लंबी लड़ाई का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएफपी के अध्यक्ष फैब्रिस फ्राइज ने कहा कि उनकी मौत यूक्रेन में संघर्ष को कवर करने वाले पत्रकारों के सामने आने वाले जोखिम और खतरों की एक भयानक याद होगी।

फ्रांसीसी नागरिक थे सोल्डिन
एएफपी के अनुसार, सोल्डिन का जन्म साराजेवो में हुआ था, जो अब बोस्निया की राजधानी है और वह एक फ्रांसीसी नागरिक थे। वह 24 फरवरी, 2022 को रूसी आक्रमण के अगले दिन युद्ध को कवर करने के लिए यूक्रेन पहुंचे थे। हाल के महीनों में नियमित रूप से वीडियो पत्रकार के रूप में काम करने शुरू किया था। 


अब तक मारे गए 10 मीडियाकर्मी
ऐसा पहली बार नहीं है जब कोई पत्रकार इस युद्ध में मारा गया हो, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स और कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स के अनुसार, यूक्रेन में युद्ध को कवर करते समय कम से कम 10 मीडियाकर्मी मारे गए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed