{"_id":"5ea4005f2ed3a2591e720439","slug":"russia-unmanned-spacecraft-reaches-the-international-space-center-with-essential-supplies","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस का मानवरहित अंतरिक्षयान जरूरी सामान लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस का मानवरहित अंतरिक्षयान जरूरी सामान लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचा
Sat, 25 Apr 2020 02:48 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 25 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
रूस का मानवरहित कैप्सूलनुमा अंतरिक्षयान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंच गया है जहां वह तीन सदस्यीय चालक दल के लिए दो टन माल लेकर गया है। कजाखस्तान में रूस के बाइकोनूर प्रक्षेपण परिसर से उड़ान भरने के करीब साढ़े तीन घंटे बाद ‘प्रोग्रेस’ अंतरिक्षयान शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 12 मिनट पर केंद्र पर उतारा गया।
विज्ञापन
यह यान ईंधन, पानी, भोजन, दवा और अन्य माल लेकर वहां पहुंचा है। अंतरिक्ष केंद्र में तीन अंतरिक्षविज्ञानी मौजूद हैं। ये रूस के अनातोली इवानिशिन और ईवान वैग्नर तथा अमेरिका के क्रिस कासिडी हैं।
विज्ञापन