फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Zelensky said - NATO not declare Ukraine a no fly zone gave a green signal to Russia for bombing

भड़क जाएंगे पुतिन: यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने से नाटो का इंकार, जेलेंस्की बोले- आपने उन्हें बमबारी का ग्रीन सिग्नल दे दिया

Sat, 05 Mar 2022 08:05 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 05 Mar 2022 08:05 AM IST
सार

यूक्रेन की ओर से नाटो से अपील की गई थी कि, वे यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे, जिससे रूसी हमलों से बचा जा सके। हालांकि, परमाणु शक्ति सम्पन्न रूस से सीधे टकराने से बचने के लिए नाटो ने यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Zelensky said - NATO not declare Ukraine a no fly zone gave a green signal to Russia for bombing
वोलोदिमिर जेलेंस्की-व्लादिमिर पुतिन - फोटो : Social media

विस्तार

यूरोप के सबसे बड़े जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस के कब्जे के बाद दुनिया में खलबली मची हुई है। सभी देश इसे एक बड़ा परमाणु खतरा मान रहे हैं। ऐसे में परमाणु शक्ति सम्पन्न रूस से सीधे टकराने से बचने के लिए नाटो ने यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने से इंकार कर दिया है। नाटो का मानना है कि, यह कदम रूस को और भड़का सकता है और इसमें कई देश कूद सकते हैं, जिससे पूरे यूरोप में युद्ध शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन

 

नाटो के इस कदम पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भड़क गए हैं। जेलेंस्की का कहना है कि नाटो ने इस कदम से रूस को ग्रीन सिग्नल दे दिया है, जिससे वह यूक्रेन के शहरों और गांवों में बमबारी जारी रखेगा। दरअसल, यूक्रेन की ओर से नाटो से अपील की गई थी कि, वे यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करे, जिससे रूसी हमलों से बचा जा सके। अमेरिकी विदेश मंत्री का भी कहना है कि यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन घोषित करने का मतलब है कि वहां पर रूसी हवाई जहाजों की घुसपैठ रोकने के लिए नाटो को अपने विमान भेजने पड़ेंगे, इससे पूरे यूरोप में युद्ध छिड़ जाएगा। 

विज्ञापन


10वें दिन में पहुंची जंग
रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग दसवें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच रूस यूक्रेन के बहुत से हिस्से पर अपना कब्जा जमा चुका है। यहां तक कि, शुक्रवार को उसने जपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। यूरोप के इस सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट से यूक्रेन का करीब 25 से 30 प्रतिशत ऊर्जा का उत्पादन होता था। रूस के इस कदम पर जेलेंस्की का कहना है कि न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा यूक्रेन के इतिहास, उसके विकास को रोक सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन की चेतावनी- बढ़ेगा परमाणु संघर्ष
न्यूक्लियर प्लांट पर रूस के कब्जे के बाद पेंटागन की ओर से चेतावनी जारी की गई है। पेंटागन ने आशंका जताई है कि, इससे परमाणु संघर्ष बढ़ने का खतरा है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का कहना है कि वह रूस के राष्ट्रपति जो बाइडन को रोकने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं और उस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध भी लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed