रूस-यूक्रेन जंग : बेलारूस के राष्ट्रपति नक्शे में क्या दिखा रहे हैं? जानिए इतना वायरल क्यों हो रहा है यह फोटो
इस फोटो को देखते हुए सामरिक रणनीति के जानकारों का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हमला सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन में जारी जंग के बीच बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको का एक फोटो मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। आखिर इस तस्वीर में वह क्या दिखा रहे हैं? इस तस्वीर से क्या संदेश मिल रहा है? कहा जा रहा है कि बेलारूस के राष्ट्रपति का यह फोटो गलती से लीक हो गया है। आइये जानते हैं इसमें क्या संदेश छिपा है :
इस फोटो को देखते हुए सामरिक रणनीति के जानकारों का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हमला सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं रहेगा। चूंकि लुकाशेंको पुतिन के मित्र व रूस के सहयोगी बेलारूस के प्रमुख हैं, इसलिए उन्हें पुतिन की रणनीति की भनक है। हो सकता है कि इस नक्शे के माध्यम से लुकाशेंको अपने उच्चाधिकारियों को उन स्थानों की जानकारी दे रहे हों, जहां आने वाले दिनों में रूस बमबारी करेगा।
ब्रिटेन के अखबार डेली मेल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस नक्शे में मोल्दोवा का ओडेसा दिखाई दे रहा है। यह यूक्रेन का पड़ोसी देश है। इससे यह आशंका पैदा हो गई है कि पुतिन मोल्दोवा पर भी आक्रमण कर सकते हैं। दरअसल मंगलवार को राष्ट्रपति लुकाशेंको ने बेलारूस की सुरक्षा परिषद को संबोधित किया था। बेलारूस यूक्रेन सीमा पर और सेना तैनात कर रहा है।
मीडिया चैनल नेक्स्टा ने दावा किया है कि लुकाशेंको यूक्रेन के कुछ इलाकों की ओर इंगित कर रहे हैं। लुकाशेंको ने बैठक में सीमावर्ती इलाकों में सेना तैनात करने का निर्देश दिया। उन्होंने यूक्रेन वॉर में मारे गए लोगों को लेकर किए जा रहे दावों को भी गलत बताया।
नक्शे में लुकाशेंको क्या दिखा रहे हैं, इसे लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि वह यूक्रेन के कुछ हिस्सों को दिखा रहे हैं। यह इलाका मोल्दोवा से विपरीत दिशा में है। बहरहाल रूसी राष्ट्रपति के इरादे व योजना की जानकारी पुतिन व लुकाशेंको को ही बेहतर हो सकती है, क्योंकि दोनों नेता अपनी सेनाओं के कमांडर हैं।
कीव छोड़ दो या मरने को तैयार रहो : पुतिन
उधर, कीव पर कब्जे की जंग निर्णायक मोड़ पर आ गई है। 64 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला कीव के बाहर कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं वहीं दक्षिण-पूर्व से भी एक अन्य सैन्य काफिले की बढ़ने की खबर सामने आई है। यह सब तब हो रहा है, जब राष्ट्रपति पुतिन ने कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।