फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war what is a ceasefire why was russia accused of breaking it in mariupol of Ukraine evacuation postponed as ceasefire breached allegation by city’s deputy mayor serhiy orlov s

Russia Ukraine War: क्या होता है संघर्ष विराम? रूस पर क्यों लगा यूक्रेन के मारियुपोल में इसे तोड़ने का आरोप?

Sat, 05 Mar 2022 06:43 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Sat, 05 Mar 2022 06:43 PM IST
सार

मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा के बाद शहर के डिप्टी मेयर सेरेई ओरलोफ ने कहा है कि आम लोगों को सुरक्षित कॉरिडोर से निकालने का काम रोक दिया गया है क्योंकि रूस लगातार बमबारी कर रहा है। लोगों को वापस अपनी जगहों पर भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
russia ukraine war what is a ceasefire why was russia accused of breaking it in mariupol of  Ukraine evacuation postponed as ceasefire breached allegation by city’s deputy mayor serhiy orlov  s
यूक्रेन से पलायन कर रहे लोगों के चेहरे पर चिंता के भाव की साफ झलक देखी जा सकती है। - फोटो : PTI

विस्तार

रूस ने यूक्रेन के दो शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा से नागरिकों के निकलने के लिए संघर्ष विराम का एलान किया है और इसके लिए मानवीय कॉरिडोर शुरू किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि मानवीय कॉरिडोर खोले जाएंगे, इस दौरान लोग शहर छोड़कर जा सकेंगे। लेकिन यूक्रेन की मीडिया ने बड़ा आरोप लगाया है कि रूस ने युद्धविराम तोड़ दिया है और मारियूपोल में बमबारी हो रही है, जिस वजह से लोग निकल नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन


यूक्रेन का आरोप है कि रूस सीजफायर की शर्तों का पालन नहीं कर रहा। मारियुपोल, यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह का शहर है जिसे रूसी सेना ने चारों तरफ से घेरा हुआ है।
विज्ञापन


लोगों को सुरक्षित निकालने का काम रोक दिया गया
मारियुपोल में संघर्ष विराम की घोषणा के बाद शहर के डिप्टी मेयर सेरेई ओरलोफ ने कहा है कि आम लोगों को सुरक्षित कॉरिडोर से निकालने का काम रोक दिया गया है और उन्हें वापस अपनी जगहों पर भेजा जा रहा है। जबकि रूस ने पहले कहा था कि उसकी सेना शनिवार को दो प्रमुख शहरों में शांत रहेगी ताकि लोग संघर्ष से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी मेयर सेरेई ओरलोफ ने मीडिया से कहा कि मारियुपोल में और ओरिखिएव के नजदीक लोगों को निकालने के रूट पर लगातार बमबारी जारी है जिस कारण यह फैसला लिया गया है। लोग बहुत डरे हुए हैं।

russia ukraine war what is a ceasefire why was russia accused of breaking it in mariupol of  Ukraine evacuation postponed as ceasefire breached allegation by city’s deputy mayor serhiy orlov  s
यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होता है संघर्षविराम
संघर्षविराम (सीजफायर) को युद्धविराम भी कहा जाता है। ये किसी भी युद्ध को स्थाई या अस्थाई तौर पर रोकने का एक जरिया है। 

इसके तहत दोनों पक्ष सीमा पर किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं करने का वादा करते हैं। इसे दोनों देशों को बीच हुई औपचारिक संधि भी माना जा सकता है। 

हालांकि, सीजफायर के लिए औपचारिक संधि जरूरी नहीं है। कई बार दोनों देश आपसी सहमति से भी इसे लेकर फैसला ले लेते हैं।

अगर इस समझौते के बाद भी कोई एक पक्ष सीमा पर आक्रमक कार्रवाई करता है तो उसे सीजफायर का उल्लंघन कहा जाता है।


russia ukraine war what is a ceasefire why was russia accused of breaking it in mariupol of  Ukraine evacuation postponed as ceasefire breached allegation by city’s deputy mayor serhiy orlov  s
पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
पाकिस्तान पर भी लगा है सीजफायर के उल्लंघन का आरोप
सीजफायर के उल्लंघन का आरोप अक्सर पाकिस्तान पर भी लगता रहा है। आजादी के बाद साल 1947 में भारत और पाकिस्तान में कश्मीर के लिए युद्ध हुआ। इसे शांत कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र को बीच में आना पड़ा था। इसके चलते साल 1949 में भारत और पाकिस्तान ने आपसी सहमति से जम्मू-कश्मीर पर एक सीजफायर लाइन स्थापित की। 

इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने एक पत्र जारी किया जिसमें लिखा था कि ये सीजफायर भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी दूर करने का प्रतीक है। इसके बाद दोनों देशों के सैन्य प्रमुखों के बीच बैठक हुई, जिसमें सीजफायर लाइन पर सहमति जताई गई। लेकिन इसी साल 24 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ स्तर पर संघर्षविराम समझौता हुआ था। जिसको ताक पर रखते हुए पाकिस्तान ने मई में नापाक हरकत की है और जवानों को निशाना बनाकर की गोलाबारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed