फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Ukrainian troops captured Izium in Kharkiv, Russia withdrew army May Prove Turning Point

Ukraine: रूसी सैनिकों ने नागरिक ठिकानों और पावर स्टेशन को बनाया निशाना, कई हिस्सों में छाया अंधेरा

Mon, 12 Sep 2022 06:47 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Sep 2022 06:47 AM IST
सार

यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूसी सैनिकों ने एक सप्ताह के भीतर ही खारकीव के इजियम शहर पर कब्जा जमा लिया था। इजियम रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रसद मार्ग है।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Ukrainian troops captured Izium in Kharkiv, Russia withdrew army May Prove Turning Point
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेनी अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि कई इलाकों से पीछे हट रही रूसी सेना ने नागरिकों पर हमले शुरू कर दिए हैं, जिसमें खार्किव में एक थर्मल पावर स्टेशन सहित नागरिक बुनियादी ढांचे शामिल हैं। इससे व्यापक ब्लैकआउट हुआ है। रायटर्स ने यूक्रेन के सेना प्रमुख का हवाला देते हुए कहा कि यूक्रेनी सेनाएं खार्किव क्षेत्र में उत्तर की ओर आगे बढ़ रही है और रूस पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि रूसी हमलों से खार्कीव और डोनेस्तक क्षेत्रों में पूरा ब्लैकआउट और जपोरिज्जिया, निप्रॉपेट्रोस और सूमी क्षेत्रों में आंशिक ब्लैकआउट हुआ है। 

विज्ञापन


यूक्रेनी सैनिकों ने रूस को करारा झटका दिया
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले छह महीने से जंग जारी है। इन छह महीनों में कई बार ऐसे मौके आए जब लगा कि यूक्रेनी सैनिक शक्तिशाली रूस के सामने घुटने टेक देंगे, लेकिन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के हौसले और सैनिकों के साहस ने यूक्रेन को जंग में बनाए रखा। 
विज्ञापन


अब यूक्रेनी सैनिकों ने रूस को करारा झटका दिया है। दरअसल, यूक्रेनी सैनिक रूस के मजबूत कब्जे वाले खारकीव प्रांत के इजियम शहर में दाखिल हो गए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने  खारकीव से अस्थाई तौर पर अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। भले ही रूस के इस मामले में अपने अलग तर्क हों, लेकिन उसका यह फैसला जंग का निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है। रूस के लिए मार्च में कीव गंवाने के बाद इसे दूसरा सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बदल सकता है रुख 
यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूसी सैनिकों ने एक सप्ताह के भीतर ही खारकीव के इजियम शहर पर कब्जा जमा लिया था। इजियम रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रसद मार्ग है। रूसी सैनिकों के यहां से पीछे हटने के ठीक बाद यूक्रेन ने यहां के कुपियांस्क रेलवे जंक्शन पर भी कब्जा जमा लिया। इससे रूस के लिए दोनाबास में रसद पहुंचाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। इसके अलावा रूसी सैनिक बड़ी संख्या में यहां गोला-बारूद के भंडार और उपकरणों को भी छोड़कर वापस लौट गए। यह भी रूस के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। 

2000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा 
यूक्रेनी सैनिकों ने इस महीने की शुरुआत से ही रूसी सैनिकों पर हमले तेज कर दिए हैं और वे तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई शुरू होने के बाद से लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर (770 वर्ग मील) क्षेत्र को मुक्त करा लिया गया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रात में दिए संबोधन में कहा, हमारी सेना ने खारकीव में 30 से ज्यादा मोर्चों को फिर से कब्जे में ले लिया है। अब आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रहेगा। वाशिंगटन स्थित थिंक टैंक द इस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वार के अध्ययन के मुताबिक, इस हफ्ते शुरू हुए अभियान के तहत अब तक रूस को 2500 वर्ग किलोमीटर इलाके से खदेड़ा जा चुका है।


खारकीव से फिलहाल वापस बुलाई सेना: रूस
रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से शनिवार को कहा गया है कि रूसी सेना को फिलहाल खारकीव क्षेत्र से अस्थायी तौर पर छोड़ने को कहा गया है। यहां बीते कुछ हफ्तों में यूक्रेनी सेना ने काफी आक्रामक ढंग से हमले किए हैं, जिनकी वजह से रूसी सेना को पीछे हटने का फैसला करना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed