{"_id":"6a9e6ef12fcf38d86c0bc852","slug":"russia-ukraine-war-ukraine-may-legalise-objectionable-videos-to-raise-25-million-dollar-for-30000-drones-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन जंग: जो 44 देशों में बैन, जेलेंस्की उसे करने जा रहे लीगल; 25 मिलियन डॉलर के लिए क्या खेल करेंगे?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस-यूक्रेन जंग: जो 44 देशों में बैन, जेलेंस्की उसे करने जा रहे लीगल; 25 मिलियन डॉलर के लिए क्या खेल करेंगे?
Mon, 07 Sep 2026 01:29 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:29 PM IST
सार
रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन अब एक अजीब योजना पर विचार कर रहा है। वजह भी चौंकाने वाली है। प्रस्ताव के मुताबिक, अपत्तिजनक वीडियो वाली इंडस्ट्री को कानूनी अर्थव्यवस्था में लाकर करीब 25 मिलियन डॉलर का टैक्स जुटाया जा सकता है। दावा है कि इतनी रकम से काफी हथियार खरीदे जा सकते हैं। लेकिन सवाल है कि जो काम अभी अपराध है, उसे कानूनी बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? जेलेंस्की सरकार इसके जरिए युद्ध के लिए पैसा कैसे जुटाना चाहती है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
रूस के खिलाफ जेलेंस्की की नई योजना
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन युद्ध के लिए पैसा जुटाने का एक ऐसा रास्ता तलाश रहा है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। वर्ल्ड स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक यूक्रेन में गंदे वीडीयो दिखाने वाली वेबसाइट्स को कानूनी रूप से मंजूरी देने का प्रस्ताव संसद में पहुंच चुका है। इसका मकसद सिर्फ वयस्क मनोरंजन उद्योग को मान्यता देना नहीं, बल्कि उससे टैक्स वसूलकर सरकारी खजाना बढ़ाना भी है। प्रस्ताव के समर्थक सांसद यारोस्लाव जेलेजन्याक का अनुमान है कि इससे करीब 25 मिलियन डॉलर का टैक्स मिल सकता है। उनके मुताबिक यह रकम युद्ध के लिए 30 हजार तक ड्रोन खरीदने में मदद कर सकती है।
इस तरह के आपत्तिजनक सामग्री देखना करीब 44 देशों में अपराध है। यूक्रेन में अभी अपराध माना जाता है। यहां इसके लिए सात साल तक की जेल हो सकती है। इसके बावजूद यह उद्योग देश में चलता रहा है। अब सरकार के सामने एक अजीब स्थिति खड़ी हो गई है। रूस से युद्ध करने में जमकर पैसा खर्च हो रहा है। ऐसे में ज्यादा पैसे को और जुटाने के लिए यूक्रेन वयस्क सामग्री बनाने वाले लोगों से टैक्स वसूलने की योजना बना रहा है।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की चूलें हिलीं: आसिम मुनीर के लिए नासूर बनी बगावत, हर माह 120 सुरक्षाकर्मियों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह के आपत्तिजनक सामग्री देखना करीब 44 देशों में अपराध है। यूक्रेन में अभी अपराध माना जाता है। यहां इसके लिए सात साल तक की जेल हो सकती है। इसके बावजूद यह उद्योग देश में चलता रहा है। अब सरकार के सामने एक अजीब स्थिति खड़ी हो गई है। रूस से युद्ध करने में जमकर पैसा खर्च हो रहा है। ऐसे में ज्यादा पैसे को और जुटाने के लिए यूक्रेन वयस्क सामग्री बनाने वाले लोगों से टैक्स वसूलने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की चूलें हिलीं: आसिम मुनीर के लिए नासूर बनी बगावत, हर माह 120 सुरक्षाकर्मियों की मौत
विज्ञापन
25 मिलियन डॉलर से 30 हजार ड्रोन कैसे आएंगे?
- जेलेजन्याक यूक्रेनी संसद की वित्त समिति के प्रमुख हैं। उनका मानना है कि अगर वयस्क मनोरंजन उद्योग को कानूनी मान्यता मिलती है तो उससे मिलने वाला टैक्स करीब 25 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।
- युद्ध के दौरान ड्रोन यूक्रेन के लिए अहम हथियार बने हुए हैं। इसी वजह से प्रस्ताव के समर्थक इस रकम को युद्ध की जरूरत से जोड़ रहे हैं। उनका अनुमान है कि इससे करीब 30 हजार ड्रोन की खरीद के लिए पैसा उपलब्ध हो सकता है।