फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war six month Russias 50 ammunition depot destroyed

Russia Ukraine Crisis : रूस-यूक्रेन जंग को छठा माह शुरू, यूक्रेनी हमले में रूसी गोला-बारूद के 50 डिपो नष्ट

Tue, 26 Jul 2022 01:38 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 26 Jul 2022 01:38 AM IST
सार

Russia Ukraine Crisis : इस लंबे युद्ध में हालात यह हैं कि रूसी सेना (Russian Army) अब अपनी सतह से हवा में मार करने वाली एस-300 मिसाइलों (S-300 Missile) का इस्तेमाल यूक्रेन (Ukraine) के जमीनी ठिकानों पर हमले के लिए कर रही है। सोवियत (Soviet) जमाने की एस-300 मिसाइलें सबसे पहले साल 1979 में तैनात की गई थीं।

विज्ञापन
Russia Ukraine war six month Russias 50 ammunition depot destroyed
यूक्रेन में हालात - फोटो : ट्विटर

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के सोमवार को छठे माह में प्रवेश करने के बीच यूक्रेनी बलों ने कहा कि उसने रूसी सेना (Russian Army) के 50 गोला-बारूद डिपो नष्ट कर दिए हैं। उसने कहा, यह कार्रवाई अमेरिका (America) से मिले हिमारस रॉकेट प्रणाली (Himars rocket systems) का इस्तेमाल करते हुए की गई। अमेरिका ने जून माह में यूक्रेन को ये हथियार दिए थे। राष्ट्रीय टीवी पर यूक्रेन (Ukraine) के रक्षामंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव (Oleksiy Reznikov) ने कहा, अमेरिका से आए उच्च गतिशीलता वाले आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम एचआईएमएआरएस (हिमारस) ने बेहतर प्रदर्शन किया और रूस को बचाव का मौका नहीं दिया। 

विज्ञापन


फिलहाल रूस ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। रेजनिकोव ने कहा, यूक्रेनी तोपखाने (Ukrainian artillery) ने कई पुलों पर सटीक हमले किए। स्थानीय कब्जे वाले अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह हिमारस ने खेरसॉन क्षेत्र में नदी के पास कई हमले किए थे। इस बीच यूक्रेन ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें रूसी एंटी-एयर डिफेंस एस-300 (Russian anti-air defense S-300) की बैटरी नष्ट करने का दावा किया गया। वीडियो में कई जले हुए मलबे दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेनी सेना की फेसबुक (Facebook) पोस्ट में दावा किया गया कि यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (Missile) प्रणाली की बैटरी थी।
विज्ञापन

  
सोवियत काल ही हैं एस-300 मिसाइलें
इस लंबे युद्ध में हालात यह हैं कि रूसी सेना अब अपनी सतह से हवा में मार करने वाली एस-300 मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन के जमीनी ठिकानों पर हमले के लिए कर रही है। सोवियत जमाने की एस-300 मिसाइलें सबसे पहले साल 1979 में तैनात की गई थीं। इन मिसाइलों को सोवियत वायु रक्षा बलों के लिए हवाई हमले से बचाव और क्रूज मिसाइलों से निपटने के लिए बनाया था। जबकि अमेरिकी मदद से यूक्रेन इन्हें नष्ट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस के खिलाफ युद्ध अपराध के आरोप तेज
रूस द्वारा इस्तेमाल की गई एस-300 मिसाइलों को एक खास विस्फोटक से लैस किया गया था। ये मिसाइलें जिस जगह भी गिरीं उसके आसपास सब कुछ नष्ट हो गया। इन मिसाइलों के इस्तेमाल से अब रूस के खिलाफ युद्ध अपराध के आरोप तेज होते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed