फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Russian army returning from Kyiv Many Dead bodies seen on one street in Bucha Town

Russia Ukraine War: कीव के पास से लौट रही रूसी सेना, सड़कों पर मिल रहे लाशों के ढेर

Sun, 03 Apr 2022 05:37 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बुचा (यूक्रेन)।
एजेंसी, बुचा (यूक्रेन)। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Apr 2022 05:37 AM IST
सार

रूसी सेना की वापसी के बाद यूक्रेन ने बुचा को मुक्त घोषित कर दिया है। दूसरी ओर, रूस ने मध्य यूक्रेन के दो शहरों पोल्तावा और क्रेमेनचुक पर हमला किया। पोल्तावा क्षेत्र के प्रशासकीय प्रमुख दिमित्री लुनिन ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने अवसंरचना ढांचों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Russian army returning from Kyiv Many Dead bodies seen on one street in Bucha Town
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी कीव का घेरा डालने के बावजूद कब्जा करने में नाकाम रही रूसी सेना की वापसी शुरू हो गई है। इसके बाद, पास स्थित बुचा नगर में सड़क पर सादे कपड़ों में 20 लोगों की लाशें पाई गई हैं। यूक्रेनी सेना अब तक 30 नगरों पर दोबारा कब्जा कर चुकी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इनमें से एक शव के हाथ बंधे हुए थे। राजधानी के उत्तर पश्चिम में भी आवासीय सड़क पर लोगों की लाशें मिली हैं। इनकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। इनमें से एक के सिर में बड़ा घाव दिखाई दिया। रूसी सेना की वापसी के बाद यूक्रेन ने बुचा को मुक्त घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, रूस ने मध्य यूक्रेन के दो शहरों पोल्तावा और क्रेमेनचुक पर हमला किया। पोल्तावा क्षेत्र के प्रशासकीय प्रमुख दिमित्री लुनिन ने बताया कि रूसी मिसाइलों ने अवसंरचना ढांचों और रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया। इन हमलों में मरने वालों की संख्या का अब तक पता नहीं चला है। शनिवार को ही लुहांस्क क्षेत्र के सिवरोदोनेस्क और रुबिझने शहरों में रूस ने हवाई हमले किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोप ने पहली बार की पुतिन की निंदा
मैडिटेरियन द्वीप देश माल्टा में पोप फ्रांसिस ने यूक्रेन युद्ध के मामले में पहली बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अधिपति कहकर परोक्ष निंदा की। इस युद्ध को लेकर सर्वोच्च ईसाई धर्म गुरु का यह अब तक का सबसे कड़ा बयान है। उन्होंने कहा, यूरोप के पूर्व से युद्ध की काली छाया फैल रही है। दुर्भाग्य से कुछ अधिपति, राष्ट्रीय हितों के दावों के नाम पर संघर्षों को भड़का रहे हैं।


बारूदी सुरंगें छोड़् गए हैं रूसी: जेलेंस्की
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने लोगों को चेताया कि रूसी सेना जो इलाके छोड़ रही हैं, उनमें बारूदी सुरंगें बिछा रखी हैं। रूसी तेल डिपो पर हमले का आदेश देने के सवाल पर जेलेंस्की ने कहा कि वह कमांडर के तौर पर जो आदेश देते हैं, उस पर चर्चा नहीं करते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed