फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Russia president Vladimir Putin orders nuclear drills amid Ukraine war

Russia: यूक्रेन से युद्ध के बीच राष्ट्रपति पुतिन के सख्त तेवर, सेना को दिया परमाणु हथियारों के अभ्यास का आदेश

Mon, 06 May 2024 03:09 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 06 May 2024 03:09 PM IST
सार

रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अभ्यास के दौरान परमाणु हथियारों को भी शामिल किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कैसे इन हथियारों के साथ तैयारी की जा सकती है और इनका क्या इस्तेमाल हो सकता है।
 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Russia president Vladimir Putin orders nuclear drills amid Ukraine war
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच 26 महीने से अधिक समय से युद्ध जारी है। फिलहाल यह जंग थमती नजर नहीं आ रही है। इस बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर अपने खतरनाक इरादों का संकेत दिया है। उन्होंने रूसी सेना को परमाणु हथियारों के साथ अभ्यास करने को कहा है। यह आदेश यूक्रेन की सीमा पर तैनात थल सेना और नौसेना को दिया गया है।

विज्ञापन


परमाणु हथियारों को भी किया जाएगा शामिल
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि अभ्यास के दौरान परमाणु हथियारों को भी शामिल किया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कैसे इन हथियारों के साथ तैयारी की जा सकती है और इनका क्या इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन


लगातार दे रहे चेतावनी
बता दें, जब से यूक्रेन से साथ युद्ध शुरू हुआ है, तब से पुतिन परमाणु हथियारों को लेकर कई बार बयानबाजी दे चुके हैं। फरवरी में भी उन्होंने परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की चेतावनी दी थी। अब पुतिन ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब रूस की सेना का कहना है कि यूक्रेन के अलावा पश्चिमी देशों से भी उसे खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस अभ्यास में परमाणु हथियारों की तैनाती और उनके इस्तेमाल को शामिल किया जाएगा। सेनाएं अभ्यास करेंगी कि कैसे इन हथियारों का जंग में इस्तेमाल करना है और कैसे मोर्चे पर इन्हें तैनात किया जा सकता है। रूस की सेना का कहना है कि इसके जरिए हम यह दिखाना चाहते हैं कि अपनी अखंडता और एकता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और तत्पर हैं।


पश्चिमी देशों से हमें खतरा
मंत्रालय ने बताया कि अभ्यास में विमान और नौसेना बल भाग लेंगे, साथ ही दक्षिणी सैन्य जिले के सैनिक भी भाग लेंगे, जो यूक्रेन की सीमा से लगा हुआ है। रूसी सेना ने कहा कि पश्चिमी देशों से हमें खतरा है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी जरूरी है। बता दें कि खुद व्लादिमीर पुतिन कई बार अमेरिका समेत उन पश्चिमी देशों को परमाणु हथियारों की धमकी दे चुके हैं, जो यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। ऐसे में अब परमाणु हथियारों के अभ्यास का फैसला अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed