फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: Romania to issue iodine tablets as Russian war continues in neighboring Ukraine

रूस-यूक्रेन युद्ध: परमाणु हमले की आशंका के बीच लोगों में आयोडीन की गोलियां बांटेगा रोमानिया

Thu, 07 Apr 2022 12:44 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकारेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुकारेस्ट Published by: देव कश्यप Updated Thu, 07 Apr 2022 12:44 AM IST
सार

रोमानिया पड़ोसी देश यूक्रेन में रूस द्वारा जारी आक्रमण के बीच अपने नागरिकों को यह सूचित करने के लिए एक अभियान शुरू कर रहा है कि परमाणु घटना की स्थिति में आयोडीन की गोलियों को कैसे स्टोर किया जाए और कैसे लिया जाए। रोमानियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में जारी कर कहा कि फिलहाल ऐसा कोई खतरा नहीं है जिससे इन गोलियों को लेना जरूरी हो जाए।

विज्ञापन
Russia Ukraine War: Romania to issue iodine tablets as Russian war continues in neighboring Ukraine
आयोडिन की गोलियां। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस के यूक्रेन पर लगातार हो रहे हमलों के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हमले की धमकी दी है। पुतिन की धमकी के बाद यूरोपीय देशों में दहशत का माहौल है और लोगों ने इससे बचने के लिए अभी से उपाय शुरू कर दिए हैं। लोग परमाणु हमले के डर से आयोडीन की गोलियां स्टॉक कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह गोली उनका रेडिएशन से बचाव करेगी। इसी बीच यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया ने कहा है कि वह अपने नागरिकों के लिए आयोडिन की गोलियां जारी करेगा।

विज्ञापन


रोमानिया पड़ोसी देश यूक्रेन में रूस द्वारा जारी आक्रमण के बीच अपने नागरिकों को यह सूचित करने के लिए एक अभियान शुरू कर रहा है कि परमाणु घटना की स्थिति में आयोडीन की गोलियों को कैसे स्टोर किया जाए और कैसे लिया जाए। रोमानियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में जारी कर कहा कि "फिलहाल ऐसा कोई खतरा नहीं है जिससे इन गोलियों को लेना जरूरी हो जाए।"
विज्ञापन


रोमानिया ने अप्रैल के मध्य से 40 वर्ष से कम आयु के सभी लोगों को आयोडीन की गोलियां उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारी शुरू कर दी है। मंत्रालय सोमवार से एक सार्वजनिक सूचना अभियान शुरू करेगा, जिसमें लोगों को परमाणु हमले के विकिरण जोखिम से बचने के लिए निवारक उपाय करने की सलाह देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि रोमानिया युद्ध से तबाह देश यूक्रेन की सीमा से सटा है। जहां हाल तक, रूसी सैनिकों का यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र और चेर्नोबिल की क्षतिग्रस्त साइट दोनों पर नियंत्रण था। साथ ही रूस के पास परमाणु हथियारों का शस्त्रागार भी है। इसलिए सतर्क रहना जरूरी है। हालांकि बयान में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के कारण संभावित खतरे का स्पष्ट रूप से उल्लेख नहीं किया गया है।

रोमानिया की नीति फिनलैंड, बुल्गारिया, बेल्जियम और अन्य देशों से जुड़ी है, जिन्होंने कुछ समय के लिए नागरिकों को मुफ्त आयोडीन की गोलियां प्रदान की हैं। कुछ देशों ने रूस के आक्रमण के बाद से आयोडिन की गोलियों की बड़ी मांग की सूचना दी है।

परमाणु घटना की स्थिति में, रेडियोधर्मी आयोडीन हवा में फैल सकता है। जो सांस लेने पर थायरॉयड ग्रंथि द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है, जिससे थायराइड कैंसर हो जाता है। आयोडीन की गोलियां उस अवशोषण को अवरुद्ध कर सकती हैं और कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं।


परमाणु हमले से होने वाले जोखिम के नवीनतम आकलन में, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने शनिवार को कहा कि चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी सेना पांच सप्ताह के कब्जे के बाद साइट से हट गई है और यूक्रेन उसपर अपना नियंत्रण फिर से शुरू करने की "संभावना का विश्लेषण" कर रहा है। हालांकि यूक्रेन के दक्षिण में जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र अभी भी रूसी सेना के नियंत्रण में है। जिसपर उसने 4 मार्च को कब्जा कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed