फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war president volodymyr zelenskyy fired commander of joint forces corruption

Ukraine: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सैन्य जनरल को किया बर्खास्त, वजह का खुलासा नहीं

Mon, 27 Feb 2023 01:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 27 Feb 2023 01:19 PM IST
सार

हाल के समय में यूक्रेन की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव किए हैं। बीते दिनों यूक्रेन की सरकार ने पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी छापेमारी की थी। जिसके बाद कई शीर्ष अधिकारियों को पद से हटाया गया था।

विज्ञापन
russia ukraine war president volodymyr zelenskyy fired commander of joint forces corruption
वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : Social Media

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को जॉइंट फोर्स के कमांडर मेजर जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को बर्खास्त कर दिया है। मोसकालोव को बीते साल मार्च में लेफ्टिनेंट जनरल ओलेक्जेंडर पावलिक की जगह जॉइंट फोर्स का कमांडर नियुक्त किया था। लेफ्टिनेंट जनरल ओलेक्जेंडर पावलिक को कीव रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन का प्रमुख बनाया गया था। 

विज्ञापन


हालांकि अभी तक मेजरल जनरल एडवर्ड मिखाइलोविच मोसकालोव को बर्खास्त करने की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। बता दें कि हाल के समय में यूक्रेन की सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर कई बड़े बदलाव किए हैं। बीते दिनों यूक्रेन की सरकार ने पूरे देश में भ्रष्टाचार विरोधी छापेमारी की थी। जिसके बाद कई शीर्ष अधिकारियों को पद से हटाया गया था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि मोसकालोव को भ्रष्टाचार के चलते बर्खास्त किया गया है या फिर किसी और कारण से। 
विज्ञापन


वहीं रूस के साथ जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहाद अल साऊद ने पहली बार यूक्रेन का दौरा किया। अपने दौरे में सऊदी अरब ने यूक्रेन को 400 मिलियन यूएस डॉलर की आर्थिक मदद देने का भी एलान किया। इनमें से 100 मिलियन डॉलर की मदद मानवीय सहायता के लिए दी जाएगी और 300 मिलिनय डॉलर की आर्थिक मदद तेल उत्पादों में दी गई है। यूक्रेन की सरकार ने आर्थिक मदद के लिए सऊदी अरब सरकार को धन्यवाद दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ जारी युद्ध के बीच चीन के शांति प्रस्ताव का स्वागत किया है लेकिन ये भी कहा कि वह इस प्रस्ताव को तभी स्वीकार करेंगे, जब पुतिन अपने सभी सैनिकों को यूक्रेन की कब्जाई हुई धरती से वापस बुलाएंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि चीन ने यह प्रस्ताव सही में शांति के लिए दिया है और वह उम्मीद करते हैं कि चीन रूस को हथियारों की सप्लाई भी नहीं कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed