यूक्रेन संकट: युद्ध के खिलाफ रूस में भी सड़कों पर उतरे लोग, 1700 की गिरफ्तारी
अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर कई लोगों ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में प्रदर्शन किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रूस में ही विरोध के स्वर उठने लगे हैं। राजधानी मॉस्को समेत कई शहरों में लोगों ने युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किए। रूसी पुलिस ने दर्जनों शहरों में प्रदर्शन कर रहे 1700 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है। मॉस्को टाइम्स के मुताबिक, दक्षिणी शहर तोल्यात्ती से दूर पूर्वी शहर खाबरोवस्क तक भी प्रदर्शन हुए। इसके अलावा राजधानी मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग में भी प्रदर्शन हुए।
जानकारी के मुताबिक अकेले राजधानी मॉस्को में ही 100 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। सामाजिक कार्यकर्ता मरीना ने अपील की है कि रूसी नागरिक यूक्रेन में जारी सैन्य अभियान के खिलाफ होने वाले जुलूस में हिस्सा लें। उधर, रूस में प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी गई है। रूसी सुरक्षाबलों ने कहा कि किसी भी तरह की अनाधिकृत सभाएं अवैध हैं। किसी भी तरह की सभा करने की मंजूरी नहीं है।
व्हाइट हाउस के बाहर भी प्रदर्शन
अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर कई लोगों ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के विरोध में प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति जो बाइडन से पुतिन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।