फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war news updates drone attacks on kyiv claim mayor after long range missile attack

Ukraine: यूक्रेन के कीव पर रूस का बड़ा ड्रोन हमला, मेयर का दावा- जगह-जगह धमाके सुनाई दे रहे

Tue, 26 Nov 2024 12:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 26 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

कीव के मेयर ने बताया कि राजधानी कीव पर यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) से हमला जारी है। कई स्थानों पर धमाके की आवाज सुनाई दी है। कीव की वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन्स को हवा में ही तबाह कर दिया है। 

विज्ञापन
russia ukraine war news updates drone attacks on kyiv claim mayor after long range missile attack
ड्रोन हमला - फोटो : ANI

विस्तार

रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा ड्रोन हमला करने की खबर सामने आई है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने मंगलवार की सुबह टेलीग्राम चैनल पर इसकी जानकारी दी। कीव के मेयर ने बताया कि राजधानी कीव पर यूएवी (मानव रहित हवाई वाहन) से हमला जारी है। कई स्थानों पर धमाके की आवाज सुनाई दी है। कीव की वायु रक्षा प्रणाली ने कई ड्रोन्स को हवा में ही तबाह कर दिया है। 
विज्ञापन


रूसी हमले में 23 लोग घायल 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कीव पर हुए ड्रोन्स हमले में 23 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। इससे पहले खार्कीव में हुए ड्रोन हमले में भी 10 लोग घायल हुए थे। रूस का यह हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब हाल ही में यूक्रेन ने रूस पर लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों से हमला किया था। इसके बाद हाल ही में रूस ने यूक्रेन पर 73 ड्रोन्स दागे थे। ये हमले यूक्रेन के कुर्स्क क्षेत्र पर हुए। रूस ने यूक्रेन की तरफ से दागी गईं आठ बैलेस्टिक मिसाइलों को भी तबाह करने का दावा किया है। हालांकि रूस ने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। 
विज्ञापन


रूस के यूक्रेन के शहर ओडेसा पर हुए हमले में भी 11 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं ब्रिटेन की सरकार ने रूस के टैंकों की शैडो फ्लीट पर कड़े प्रतिबंध लगाने का एलान किया है। रूस की यह फ्लीट तेल निर्यात से जुड़ी है। ब्रिटेन की यह कोशिश रूस को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की है। ब्रिटेन ने जी7 देशों की बैठक के बाद प्रतिबंधों का एलान किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस के बढ़ते खतरे को देखते हुए नाटो सदस्य देशों ने अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नाटो देश अब अपनी कुल जीडीपी का 3 फीसदी सेना पर खर्च करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed