फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war Millions people face the crisis of electricity and water due to Russian attacks on Odessa

Russia-Ukraine war: ओडेसा पर रूसी हमलों से अंधेरे में लाखों लोग, बढ़ा पानी का संकट

Mon, 12 Dec 2022 06:16 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Dec 2022 06:16 AM IST
सार

रूस ने बताया कि यूक्रेन के मिसाइल हमले से मेलितोपोल में रविवार को दौ रूसी सैनिकों की मौत हुई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine war Millions people face the crisis of electricity and water due to Russian attacks on Odessa
रूस और यूक्रेन युद्ध(फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्स्क स्थित रूसी एयरबेस पर यूक्रेनी हमले के बाद रूस ने मिसाइल व ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार-रविवार को रूस और यूक्रेन के बीच यूक्रेन के दक्षिणी इलाके में ओडेसा और मेलितोपोल में जबरदस्त भिडंत हुई। रूस ने ओडेसा पर ड्रोन से हमले किए, तो यूक्रेन ने मेलितोपोल पर मिसाइलें दागकर जवाब दिया। यूक्रेनी सेना का दावा है कि बीते एक दिन में रूस के 10 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए हैं। हालांकि, कुछ ड्रोन बिजली और पानी की आपूर्ति से जुड़े ढांचों को तबाह करने में कामयाब रहे, जिसकी वजह से ओडेसा में करीब 15 लाख लोग बिना बिजली के हैं।
विज्ञापन


वहीं, रूस ने बताया कि यूक्रेन के मिसाइल हमले से मेलितोपोल में रविवार को दौ रूसी सैनिकों की मौत हुई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। रूस की तरफ से मेलितोपोल में गवर्नर नियुक्त किए गए येवगेनी बालिट्स्की ने बताया कि यूक्रेन ने छह मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से दो को वायु रक्षा प्रणालियों ने नष्ट कर दिया, चार अपने लक्ष्य तक पहुंच गईं। बालिट्स्की ने बताया कि यह हमला अमेरिका से मिली हिमार्स मिसाइलों से किया।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह यूक्रेन ने रूसी सीमा के 600 किमी अंदर कर्स्क प्रांत में स्थित एक एयरबेस पर मिसाइल हमला किया, जिसे लेकर रूस ने अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से रूस के खिलाफ सीधे युद्ध के संकेत माना है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति से बंधा हुआ नहीं है। बल्कि, अगर किसी ने रूस पर परमाणु हाथियारों का इस्तेमाल किया, रूस उस देश को धरती के नक्शे से मिटा देगा। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


जी 7 प्राइस कैप पर भारत का शुक्रिया अदा किया
रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने शनिवार को मॉस्को में भारत के राजदूत पवन कपूर से मुलाकात कर कहा कि जी 7 के प्राइस कैप प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने के भारत के फैसले का रूस स्वागत करता है। नोवाक ने कहा कि भारत रूस का परखा हुआ साथी है। साझा हितों को समझने और उनकी रक्षा के लिए रूस भारत का शुक्रिया अदा करता है।


रूसी ब्लॉगर का दावा, अधिकारी पुतिन से नाराज
मशहूर रूसी राष्ट्रवादी ब्लॉगर इगोर गिरकिन ने दावा किया है कि यूक्रेन में जंग लड़ रहे बहुत से रूसी सैनिक और अधिकारी पुतिन से नाराज हैं। रूस की केंद्रीय सुरक्षा सेवा के अधिकारी रह चुके गिरकिन का यह दावा चौंकाने वाला है, क्योंकि रूस में कोई भी खुले आम पुतिन की अलोचना नहीं करता है। गिरकिन उन शीर्ष अधिकारियों में शामिल थे, जिन्होंने क्रीमिया पर रूसी कब्जे में अहम भूमिका निभाई थी। गिरकिन ने कहा कि रूसी सेना को बड़े सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed