फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   russia ukraine war joe biden state of the union address updates vladimir putin vs volodymyr zelensky NATO battle of kyiv news in hindi

बाइडन की रूस को चेतावनी: 'तानाशाह' को कीमत चुकानी पड़ेगी, उन्होंने बड़ी गलती कर दी

Wed, 02 Mar 2022 08:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 02 Mar 2022 08:43 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कैपिटल हिल में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, रूस को अंदाजा नहीं है कि, हम क्या करने वाले हैं। इस दौरान बाइडन ने व्लादिमिर पुतिन को तानाशाह बताया। 

विज्ञापन
russia ukraine war joe biden state of the union address updates vladimir putin vs volodymyr zelensky NATO battle of kyiv news in hindi
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को अमेरिकी संसद में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन दिया। इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि, पुतिन ने बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। पुतिन काे लगता था कि यूक्रेन कमजोर है, उसे आसानी से रौंदा जा सकता है। हालांकि, उनका यह अनुमान गलत था। 

विज्ञापन


इस दौरान बाइडन ने एक बार फिर से साफ किया कि, अमेरिका रूस के साथ सीधे युद्ध के लिए अपने सैनिक नहीं भेजेगा। हालांकि, यूक्रेन की मदद करता रहेगा। जो बाइडन ने इस दौरान यूक्रेन को 100 करोड़ डॉलर की मदद का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने रूस के लिए अमेरिका के एयरस्पेस को भी पूरी तरह से बंद कर दिया।  
विज्ञापन


तानाशाहों को सजा देना जरूरी 
जो बाइडन ने कहा कि, यह जंग लोकतंत्र बनाम तानाशाही की है। पुतिन ने यूक्रेन पर हमला करके बड़ी गलती कर दी है। तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है। आज रूस की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हमने उन पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। बाइडन ने कहा कि, हमने इतिहास को देखा है जब तानाशाह को सजा नहीं दी जाती है, तो वे ज्यादा अराजकता फैलाते हैं। इसकी कीमत अन्य देश उठाते हैं। आगे जब इस वक्त का इतिहास लिखा जाएगा तो रूस-यूक्रेन की जंग का जिक्र भी होगा। इसमें पुतिन की वजह से रूस को कमजोर और अन्य देशों को ताकतवर बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन को लगा वह यूरोप को बांट देंगे 
संसद में स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान जो बाइडन ने कहा कि, पुतिन को लगता था कि, यूक्रेन कमजोर है। वह यूरोप को बांट देंगे, लेकिन हम यूक्रेन के साथ खड़े हैं। हम रूस को मनमानी नहीं करने देंगे। हम सब एक हैं। उनको अनुमान नहीं है हम क्या करने वाले हैं। हमने कई प्रतिबंध लगाए हैं। पूरा यूरोपीय संघ एक है। हम यूक्रेन को सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता दे रहे हैं।  रूस की अर्थव्यवस्था ध्वस्त है। 


नाटो की एक इंच जमीन की भी रक्षा करेंगे
बाइडन ने कहा कि, अगर पुतिन नाटो की जमीन पर ऐसा करते हैं तो हम एक इंच जमीन की भी रक्षा करेंगे। पुतिन आज एकदम अलग-थलग हो गए हैं। अमेरिका समेत दुनिया के 30 देश उनके खिलाफ खड़े हैं। पुतिन युद्ध क्षेत्र में भले आगे हों, लेकिन उन्हें इसकी आगे कीमत चुकानी पड़ेगी। यूक्रेन पूरे साहस के साथ लड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed