फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War Indians in Ukraine writes to PM Narendra Modi seeks end of Conflict news and updates

Russia Ukraine War: यूक्रेन में बसे भारतीयों ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी, युद्ध समाधान में मांगी मदद

Tue, 20 Aug 2024 02:23 PM IST
Pranay Upadhyay प्रणय उपाध्याय
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:23 PM IST
सार

यूक्रेन में मौजूद 200 से अधिक भारतीयों के हस्ताक्षर वाली इस खुली चिट्ठी में पीएम मोदी से आग्रह के साथ कहा गया है कि, आपका नेतृत्व और हस्तक्षेप इस युद्ध संकट का सही समाधान निकालने में कारगर हो सकता है। साथ ही इससे मानवीय मूल्यों और लोकतांत्रिक मानकों के लिए भारत का समर्थन भी जाहिर होगा। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Indians in Ukraine writes to PM Narendra Modi seeks end of Conflict news and updates
यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों की पीएम मोदी को चिट्ठी। - फोटो : PTI/अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 अगस्त को हो रही यूक्रेन यात्रा से पहले वहां मौजूद भारतीय समुदाय ने उनके नाम खुला पत्र लिखा है। इस पत्र में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी से संकट की इस घड़ी में भारत की ओर से मानवीय मदद के साथ साथ रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में सहायता की भी अपील की है।
विज्ञापन


यूक्रेन में मौजूद 200 से अधिक भारतीयों के हस्ताक्षर वाली इस खुली चिट्ठी में पीएम मोदी से आग्रह के साथ कहा गया है कि, आपका नेतृत्व और हस्तक्षेप इस युद्ध संकट का सही समाधान निकालने में कारगर हो सकता है। साथ ही इससे मानवीय मूल्यों और लोकतांत्रिक मानकों के लिए भारत का समर्थन भी जाहिर होगा। 
विज्ञापन


भारतीय समुदाय ने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि यूक्रेन की सीमाओं पर चारों तरफ से रूसी सेना के हमले हो रहे हैं। मिसाइल और हवाई हमलों का शिकार केवल सैन्य ठिकाने नहीं होते बल्कि आम नागरिक और बच्चे भी इसमें जान गंवा रहे हैं। इस लड़ाई ने दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में अब तक के सबसे बड़ा आंतरिक विस्थापन संकट खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि रूस-यूक्रेन संकट पर संभावित भारतीय शांति प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय में पश्चिम मामलों के सचिव तन्मय लाल ने कहा कि भारत सतत रूप से और साफ शब्दों में यह कहता रहा है कि बातचीत व कूटनीति से ही इस विवाद का समाधान संभव है। लिहाजा बातचीत बहुत जरूरी है। इतना ही नहीं भारत ने यह भी कहा कि स्थाई शांति उन्हीं विकल्पों से संभव है जो दोनों पक्षों को स्वीकार हों। 
विदेश मंत्रालय अधिकारियों ने दोहराया कि भारत लगातार सभी पक्षों के साथ संपर्क में है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की रूस और यूक्रेन के नेताओं से बात हुई थी. भारत इस जटिल समस्या के शांतिपूर्ण समाधान में हर संभव सहायता देने को तैयार है। बाकी पीएम मोदी के यूक्रेन दौर में दोनों नेताओं की बातचीत से क्या निकलता है इसका इंतजार किया जाना चाहिए। 

भारत के वसुधैव कुटुंबकम वाले विचार को दोहराते हुए भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि वो बड़ी उत्सुकता से पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे का इंतजार कर रहे हैं। भारत और यूक्रेन के 30 साल पुराने राजनयिक संबंधों में यह पहला मौका है जह भारतीय पीएम कीव में होंगे। 

यूक्रेन संकट के मद्देनजर सैन्य ताकत से विवादों के समाधान को खारिज करने वाले पीएम मोदी के बयान का स्वागत करते हुए यूक्रेन में मौजूद भारतीयों ने अपने पत्र में कहा कि हम सभी यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करते हैं। 

क्या है प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का कार्यक्रम?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अगस्त की देर शाम पोलैंड और यूक्रेन के दौरे पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को जहां पोलैंड में होंगे। वहीं 23 अगस्त को वो कीव जाएंगे जहां उनकी मुलाकात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमीर जेलेंस्की से होनी है। 


पीएम मोदी और जेलेंस्की जून 2024 में इटली में हुई जी-7 शिखर बैठक के दौरान भी मिले थे। वहीं जुलाई में पीएम मोदी ने मॉस्को की यात्रा कर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। भारत के प्रधानमंत्री दुनिया के इकलौते नेता हैं जिन्होंने महज एक महीने के भीतर रूस और यूक्रेन दोनों देशों के नेताओं से मुलाकात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed