फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine war: Despite the ceasefire heavy shelling continues on Ukraine

Ukraine war: युद्धविराम के बावजूद यूक्रेन में तोप के गोलों की बारिश, यूक्रेनी नागरिक ठिकानों पर गोलाबारी जारी

Sun, 08 Jan 2023 01:38 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, कीव/मॉस्को।
एजेंसी, कीव/मॉस्को। Published by: Amit Mandal Updated Sun, 08 Jan 2023 01:38 AM IST
सार

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, युद्धविराम के पहले तीन घंटों में, रूसी सेना ने यूक्रेनी क्षेत्रों पर 14 बार विस्फोट किए और एक बस्ती पर तीन बार हमला किया।

विज्ञापन
Russia Ukraine war: Despite the ceasefire heavy shelling continues on Ukraine
रूसी सेना के यूक्रेन में मिसाइल हमले (file photo) - फोटो : Twitter/ Stewart McDonald MP

विस्तार

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस युद्धविराम के बावजूद यूक्रेनी बलों का दोनबास में नागरिक बस्तियों पर हमला जारी है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया जबकि यूक्रेन ने कहा कि रूसी सेना लगातार हमले जारी रखे है। इस बीच, अल जजीरा ने शनिवार को बताया कि रूस के एकतरफा युद्धविराम के बावजूद यूक्रेनी सीमा पर दोनों तरफ से गोलाबारी जारी रही। यहां बखमुत, क्रेमिना और दोनेस्क व लुहांस्क क्षेत्रों में तोपखानों से गोले दागे गए।

विज्ञापन


खेरसान और क्रामटोरस्क के शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर रूसी रॉकेटों की बारिश
मॉस्को के समयानुसार दोपहर में खेरसान और क्रामटोरस्क के शहरों में नागरिक क्षेत्रों पर रूसी रॉकेटों की बारिश हुई। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, युद्धविराम के पहले तीन घंटों में, रूसी सेना ने यूक्रेनी क्षेत्रों पर 14 बार विस्फोट किए और एक बस्ती पर तीन बार हमला किया। लुहांस्क के सीमावर्ती पूर्वी यूक्रेनी क्षेत्र के गवर्नर सेरही हैदाई ने भी इसकी तस्दीक की और बताया कि इसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। यूक्रेन ने कहा है कि रूस खुद ही युद्धविराम का पालन नहीं कर रहा है। इस बीच रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि उसने क्रीमिया के रूसी शहर सेवस्तोपोल के ऊपर वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा एक ड्रोन को मार गिराया है। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव ने शनिवार तड़के टेलीग्राम पर बताया कि यूक्रेन ने हमारे नौसैनिक अड्डे पर हमले के लिए ड्रोन भेजा था।
विज्ञापन


युद्धविराम से पहले की कार्रवाई : रूस
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, युद्धविराम से 24 घंटे पहले, रूसी सेना ने यूक्रेनी सैनिकों, टैंकों, बख्तरबंद कर्मियों के वाहक, अमेरिका निर्मित तोपखाने, ट्रकों और मिसाइलों को मार गिराया है। इसके अलावा हवाई हमलों में एक रडार को नष्ट करने का भी दावा किया गया है। रूस ने कहा कि उसकी एयर डिफेंस मिसाइलों ने एक यूक्रेनी एसयू-25 लड़ाकू विमान को भी नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूक्रेन में स्थायी शांति की बहाली पर भारत-अमेरिका सहमत
अमेरिकी बाइडन प्रशासन ने कहा है कि भारत और अमेरिका इस बात से ‘बहुत अधिक सहमत’ हैं कि यूक्रेन में स्थायी शांति की बहाली जरूरी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि उनका देश यूक्रेन संघर्ष पर भारत समेत अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ बहुत करीब से जुड़ा है और विश्व समुदाय इसके लिए रूस को जवाबदेह ठहराने की जरूरत पर अडिग है। उन्होंने कहा, हम भारत की इस बात से सहमत हैं कि यूक्रेन में स्थायी शांति की बहाली आवश्यक है। यही संदेश यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी दिया है। प्राइस ने कहा, हम यूक्रेन के लोगों के लिए भारत के समर्थन का स्वागत करते हैं। भारत ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर युद्ध को तत्काल समाप्त करने का आह्वान किया और उसे मानवीय सहायता भी प्रदान की। हम प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी के इस कथन से भी बहुत अधिक सहमत हैं कि आज का युग युद्ध का युग नहीं है। बेशक, यह एक ऐसी टिप्पणी थी जिसकी गूंज जी-20 में हुई। हमने वह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र में भी सुनी है।


अमेरिका देगा यूक्रेन को 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य मदद
वाशिंगटन। अमेरिका ने रूस की आक्रामकता के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए यूक्रेन को 3.75 अरब डॉलर से अधिक की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की है। इसके बाद यूक्रेन के खिलाफ कुल अमेरिकी सैन्य सहायता बढ़कर 24.9 अरब डॉलर की हो गई है। हालिया सहायता में पहली बार यूक्रेनी सेना के लिए 50 एम2-ए2 ब्रैडली बख्तरबंद वाहन शामिल किए जाएंगे। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय ''पेंटागन'' ने कहा, अत्याधुनिक साजो-सामान से लैस ये बख्तरबंद वाहन एक इन्फैंट्री बटालियन के लिए पर्याप्त हैं। इस सहायता में रक्षा विभाग की प्रतिभूतियों से यूक्रेन को तुरंत प्रदान की जाने वाली 2.85 अरब अमेरिकी डॉलर की निकासी और दीर्घकालिक क्षमता निर्माण तथा यूक्रेन की सेना के आधुनिकीकरण का समर्थन करने के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण में 22.5 करोड़ डॉलर की मदद शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed