{"_id":"622e18db7a36f633a258f6ae","slug":"russia-ukraine-war-casualties-and-military-civilian-losses-in-18-days-of-fighting-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस-यूक्रेन जंग के 18 दिन: अब तक कितनी मौतें, कितने घायल? हथियारों में किसे ज्यादा नुकसान, जानें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
रूस-यूक्रेन जंग के 18 दिन: अब तक कितनी मौतें, कितने घायल? हथियारों में किसे ज्यादा नुकसान, जानें
Sun, 13 Mar 2022 09:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 13 Mar 2022 09:46 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Russia, Ukraine, यूक्रेन-रूस युद्ध, यूक्रेन रूस युद्ध
- फोटो :
PTI
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच जंग को अब 18 दिन बीत चुके हैं। हालांकि, रूसी सेना अब तक कीव पर कब्जा नहीं जमा पाई है। इस बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है और उसके हजारों सैनिकों को मार गिराया। दूसरी तरफ रूस की तरफ से अपनी सेना के नुकसान के आंकड़ों को जारी नहीं किए जा रहे हैं, हालांकि खुद यूक्रेन और अमेरिकी सैन्य संस्थान रूस को हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।क्या है यूक्रेन की तरफ से रूसी सैनिकों के मौत के दावे?
यूक्रेन ने 24 फरवरी से लेकर अब तक 12,500 रूसी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। हालांकि, रूस की तरफ से अपने सैनिकों की मौत को लेकर कोई ताजा बयान नहीं आया। आखिरी बार रूसी सेना ने 500 सैनिकों की मौत और 1600 के घायल होने की बात कबूली थी। हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की साफ कर चुके हैं कि यूक्रेन के करीब 1300 सैनिकों की जान गई है। उन्होंने दुनियाभर से युद्ध को जल्द से जल्द रोकने की भी अपील की थी।
दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के आंकड़ों को मानें तो देश में अब तक 1663 आम नागरिक युद्ध की चपेट में आकर हताहत हुए हैं। इनमें 596 की मौत हुई है, जबकि 1067 घायल हैं। मृतकों में 85 महिलाएं और 16 बच्चे (लड़के और लड़की) शामिल हैं। इसके अलावा घायलों में 69 महिलाएं और 18 बच्चे हैं।
हथियारों-रसद का कितना नुकसान?
यूक्रेन ने कितना नुकसान पहुंचाने का दावा किया
रूस और यूक्रेन दोनों ही एक-दूसरे की सेनाओं को हुए जबरदस्त नुकसान को गिनाने में जुटे हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने नुकसान को लेकर कुछ नहीं कहा है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उसकी सेना ने अब तक रूस की 1226 बख्तरबंद गाड़िया ध्वस्त की हैं। इसके अलावा 74 एयरक्राफ्ट, 86 हेलिकॉप्टर, 374 टैंक, 600 वाहन और 140 तोपें शामिल हैं।
रूस की तरफ से नुकसान का क्या दावा?
उधर रूस ने भी यूक्रेन के नुकसानों को गिनाते हुए कहा है कि उसने यूक्रेन के 3687 सैन्य लक्ष्यों को तबाह कर दिया है। रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सैनिकों ने एस-300 से लेकर बुक एम-1 (एयर डिफेंस) सिस्टम और बेराक्तर ड्रोन्स को निशाना बनाया है।
रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 24 फरवरी से लेकर अब तक रूस ने यूक्रेन के 1194 टैंकों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा 99 एयरक्राफ्ट (फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टर) भी तबाह किए गए। 128 ड्रोन्स, 121 मल्टिपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, 443 फील्ड आर्टिलरी गन और मोर्टार और 991 विशेष सैन्य वाहनों भी रूसी सेना के निशाने पर आए हैं।