फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: America will give hi-tech weapons to Poland, decision taken in view of Russia-Ukraine war

Russia-Ukraine War: पोलैंड को हाईटेक हथियार देगा अमेरिका, रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए लिया फैसला

Wed, 08 Feb 2023 11:08 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 08 Feb 2023 11:08 AM IST
सार

जिन हथियारों की सप्लाई अमेरिका करेगा, उनमें हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्स भी शामिल है, जिसकी कीव ने रूसी गोदामों और कमांड पोस्ट को नष्ट करने जैसी युद्धक्षेत्र की सफलताओं के लिए तारीफ की है। इस रक्षा सौदे में 18 HIMARS लॉन्चर, 185-मील (297 किमी) रेंज के 45 आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) मिसाइल और 1,559 से अधिक गाइडेड मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (GMLRS) रॉकेट शामिल हैं। 

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: America will give hi-tech weapons to Poland, decision taken in view of Russia-Ukraine war
अमेरिका-पोलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए अमेरिका ने पोलैंड को 10 अरब डॉलर तक के हाईटेक हथियार बेचने का फैसला लिया है। दोनों देशों के बीच इस बाबत समझौता हुआ है। पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने 10 अरब डॉलर तक के सौदे के तहत पोलैंड को लंबी दूरी की मिसाइलों, रॉकेटों और लॉन्चरों की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


जिन हथियारों की सप्लाई अमेरिका करेगा, उनमें हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्स भी शामिल है, जिसकी कीव ने रूसी गोदामों और कमांड पोस्ट को नष्ट करने जैसी युद्धक्षेत्र की सफलताओं के लिए तारीफ की है। इस रक्षा सौदे में 18 HIMARS लॉन्चर, 185-मील (297 किमी) रेंज के 45 आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (ATACMS) मिसाइल और 1,559 से अधिक गाइडेड मल्टीपल रॉकेट लॉन्च सिस्टम (GMLRS) रॉकेट शामिल हैं। 
विज्ञापन


बिना अमेरिका को बताए, यूक्रेन को मिसाइल नहीं दे पाएगा पोलैंड 
अमेरिका ने एटीएसीएमएस मिसाइलों के लिए यूक्रेन के अनुरोधों को भी खारिज कर दिया है। इसके अलावा पोलैंड के सामने शर्त भी रखी गई है। इसके अनुसार, अमेरिका की मंजूरी के बिना किसी भी हथियार को यूक्रेन भेजने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंटागन ने कहा, 'प्रस्तावित बिक्री संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य सहयोगियों के साथ अंतर को बढ़ाने के साथ-साथ सैन्य ताकत को अपडेट करने के पोलैंड के सैन्य लक्ष्यों में सुधार करेगी। यह सौदा 2022 में जनरल डायनेमिक्स द्वारा बनाए गए 116 M1A1 अब्राम टैंक और 250 M1A2 टैंक खरीदने के लिए पोलैंड को मंजूरी मिलने के बाद आया है।' 


पोलैंड ने ज्यादा हथियार मांगे थे 
मई 2022 में, पोलैंड ने अमेरिका से अतिरिक्त 500 HIMARS लॉन्चर के लिए अनुरोध किया था, लेकिन पोलिश मीडिया के अनुसार, लॉकहीड मार्टिन कॉर्प ने कहा कि वह लगभग 200 लॉन्चर ही मुहैया करा सकता था। पिछले साल अक्टूबर में ही पोलैंड ने दक्षिण कोरिया से 288 चुनमू रॉकेट लॉन्चर खरीदने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस सौदे के विदेश विभाग की तरफ से मंजूरी मिलने के बावजूद, नोटिफिकेशन से यह पता नहीं चलता है कि कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए गए या बातचीत समाप्त हो गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed