फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: America claims,75% of weapons finished in Russian artillery News in Hindi

Russia-Ukraine War: क्या घट रही है रूस की ताकत! अमेरिका का दावा- रूस के जखीरे में खत्म हुए 75% हथियार

Wed, 11 Jan 2023 10:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jan 2023 10:07 AM IST
सार

अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया, शुरुआती दिनों में रूस ने बड़ी तेजी से यूक्रेन पर हमला किया था। हालांकि, जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंचता गया, हथियारों की कमी के कारण रूसी हमले भी धीमे होते गए।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: America claims,75% of weapons finished in Russian artillery News in Hindi
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को एक साल पूरा होने वाला है। दोनों देशों की ओर से एक-दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन को जहां पश्चिमी देशों से सैन्य मदद मिल रही है तो वहीं रूस अपने विशाल हथियारों के जखीरे की दम पर इस जंग में अब तक टिका हुआ है।

विज्ञापन

हालांकि, अब यूक्रेन और अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि रूसी हथियारों में 75 प्रतिशत तक की कमी आ चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों की कम आपूर्ति के कारण रूस अपने हमलों को भी नियंत्रित कर सकता है। 

विज्ञापन


यूक्रेन के लिए बढ़ रही पश्चिमी मदद

अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया, शुरुआती दिनों में रूस ने बड़ी तेजी से यूक्रेन पर हमला किया था। हालांकि, जैसे-जैसे युद्ध लंबा खिंचता गया, हथियारों की कमी के कारण रूसी हमले भी धीमे होते गए। इन हमलों का धीमा होना इस बात का सबूत है कि रूसी हथियारों के जखीरे में भारी कमी आ चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन के लिए पिश्चमी देशों की सैन्य मदद बढ़ती जा रही है। हाल ही में अमेरिका और जर्मनी ने घोषणा की है कि वे यूक्रेनी सेना को पहली बार बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों के अलावा पैट्रियट रक्षा मिसाइल बैटरी भेजेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने हथियारों का इस्तेमाल कर रहा रूस 
रूसी हमले अभी तक क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों पर केंद्रित रहे हैं, लेकिन हथियारों की घटती आपूर्ति के बीच रूस अपने पुराने हथियारों के इस्तेमाल के लिए मजबूर हो गया है। पिछले महीने, एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने कहा था कि रूस को 40 साल पुराने शस्त्रागार के हथियारों का सहारा लेना पड़ा है, क्योंकि नए हथियारों की आपूर्ति कम हो गई है। 


20 हजार से गिरकर 5000 हुई रूसी राउंड फायरिंग 
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि रूस की ओर से प्रति दिन 20,000 की दर से होने वाली राउंड फायरिंग गिरकर औसतन लगभग 5,000 प्रति दिन हो गई है। वहीं, यूक्रेन का अनुमान है कि दर प्रति दिन 60,000 से 20,000 तक गिर गई है। हालांकि, रूस के पास अभी भी यूक्रेन की तुलना में गोला-बारूद उपलब्ध है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को अपने नियमित खुफिया अपडेट में बताया कि अब ऐसा प्रतीत होता है कि रूस अपनी रक्षा किलेबंदी को मजबूत करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। मंत्रालय ने कहा कि मास्को या तो जैपोरिझिया या लुहांस्क में संभावित यूक्रेनी आक्रमण के बारे में चिंतित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed