{"_id":"63b2fd02235af11bd91da7d3","slug":"russia-ukraine-war-63-russian-soldier-killed-in-rocket-strike-donetsk-region-vladimir-putin-volodymyr-zelensky","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रॉकेट हमलों में 63 रूसी सैनिक मारे गए, रूस ने यूक्रेन पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine War: रॉकेट हमलों में 63 रूसी सैनिक मारे गए, रूस ने यूक्रेन पर लगाए गंभीर आरोप
Mon, 02 Jan 2023 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:21 PM IST
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Social Media
सर्दियों में युद्ध की रफ्तार धीमी होने के कयासों से विपरीत रूस-यूक्रेन युद्ध फिर तेज होता जा रहा है। 2023 की शुरुआत के दो दिनों में दोनों तरफ से 113 सैनिकों की मौत हो चुकी है। यूक्रेनी सेना के मुताबिक अमेरिकी हिमार्स रॉकेटों से माकीव्का पर किए हमले में एक ही बार में 63 रूसी सैनिकों की मौत हुई है। वहीं, रूसी सेना ने बताया कि लुहांस्क में रविवार-सोमवार के बीच यूक्रेन के 50 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं।
विज्ञापन
लुहांस्क में रूस की तरफ से नियुक्त किए गए प्रशासक इगोर स्ट्रेल्कोव ने बताया कि यूक्रेनी हमले में सैकड़ों सैनिक हताहत हुए हैं। वहीं, रूसी सेना ने बताया कि बीते एक दिन में यूक्रेनी सेना ने लुहांस्क और दोनेस्क पर 400 हमले किए, जिससे करीब 16 हजार घरों में बिजली नहीं आ रही है। एजेंसी
विज्ञापन