फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia-Ukraine War: 25 Russian soldier surrender, 30 tanks and 7 aircrafts are destroyed by Ukraine

Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा: मार गिराए रूस के 800 सैनिक, कई टैंक और एयरक्राफ्ट किए तबाह

Fri, 25 Feb 2022 11:04 AM IST
मेघा चौधरी वर्ल्ड डेस्क/अमर उजाला/मास्को
वर्ल्ड डेस्क/अमर उजाला/मास्को Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 25 Feb 2022 11:04 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई गंभीर होती जा रही। यूक्रेन की सेना के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजानी ने दावा किया है कि रूसी सेना के 25 सैनिकों ने यूक्रेन की सेना के सामने सरेंडर कर दिया है। रूसी सेना के 30 टैंक तबाह करने के साथ ही 7 एयरक्राफ्ट और 6 हेलिकॉप्टर को मार गिराया है।

विज्ञापन
Russia-Ukraine War: 25 Russian soldier surrender, 30 tanks and 7 aircrafts are destroyed by Ukraine
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : Screen Grab

विस्तार

विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई गंभीर होती जा रही। इस हमले में अब तक कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसकी सेनाओं ने रूस के 800 सैनिकों को मार गिराया है। यूक्रेन की सेना के कमांडर-इन-चीफ वालेरी जालुजानी ने दावा किया है कि रूसी सेना के 25 सैनिकों ने यूक्रेन की सेना के सामने सरेंडर कर दिया है। इसके साथ ही यूक्रेन सेना ने रूसी सेना के 30 टैंक तबाह करने के साथ ही 7 एयरक्राफ्ट और 6 हेलिकॉप्टर को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि  यूक्रेन की सेना खेरसॉन को बचाने के लड़ाई लड़ रही है।

यूक्रेन के 137 लोगों की गई जान
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस सेना की ओर से किए गए हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 316 लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है। रूसी सेना से लड़ाई लड़ने के लिए यूक्रेन सेना एकजुट करने में लगा है। इससे पहले यूक्रेन की ओर से कहा गया कि थी कि इस लड़ाई में उसे अकेला छोड़ दिया गया है। यूक्रेन ने सेना का साथ देने के लिए अपने नागरिकों को भी 10 हजार असॉल्ट राइफल बांटी है।   

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लूखोव और पोबेडा के इलाके में चल रही लड़ाई
उत्तरी यूक्रेन में ग्लूखोव और पोबेडा के इलाके में लड़ाई जारी है। यूक्रेन की सेना ने यहां रूसी सेना को रोक दिया है। इसके अलावा चेर्निगोव की दिशा में रूस की सेना को बेलौस नदी के किनारे रोक दिया है। यूक्रेन की सेना डोवझंका, खार्किव, अख्तिरका और सुमी इलाकों की रक्षा कर रही है।

 
बातचीत से मामला सुलझाने की मांग, हो रहे प्रदर्शन
रूस की राजधानी मॉस्को के साथ ही 53 देशों में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में वो लोग शामिल हैं, जिनके रिश्तेदार या परिजन यूक्रेन में हैं। इनकी मांग है कि पूरे मामलों को बातचीत के साथ सुलझा लिया जाए। गुरुवार को मॉस्को के पुश्किन चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने युद्ध नहीं चाहिए के पोस्टर-बैनर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया। रूस की पुलिस मौके पर पहुंची और 900 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सेंट पीटर्सबर्ग में भी लोगों ने युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन किया। रूसी पुलिस ने यहां से 400 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रूस में अभी तक 1700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।  

चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर रूस का कब्जा
गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहाकार मायखाइलो पोडोलीक ने कहा था कि रूसी सेना ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। रूस का चेर्नोबिल पर कब्जा यूरोप के देशों के लिए बड़ा खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed