फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine War: 130 Russian buses ready to evacuate Indian students from Ukraine’s Kharkiv and Sumy to Russia’s Belgorod Region

भारतीयों के लिए 130 बसें तैयार: रूस की बड़ी पहल, खारकीव व सूमी में फंसे भारतीयों व अन्य लोगों को निकाला जाएगा

Fri, 04 Mar 2022 01:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Mar 2022 01:01 PM IST
सार

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए रूस ने 130 बसें तैयार की हैं। दरअसल, ऑपरेशन गंगा के तहत छात्रों की निकासी के लिए भारत सरकार ने रूस से संपर्क साधा था। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War: 130 Russian buses ready to evacuate Indian students from Ukraine’s Kharkiv and Sumy to Russia’s Belgorod Region
तिरंगे के साथ भारतीय छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिए रूस भी आगे आया है। रूस की ओर से 130 बसें तैयार की गई हैं। इन बसों से भारतीय छात्रों को यूक्रेन सीमा पार करवाई जाएगी। उन्हें रूस के बेलगोरोड में लाया जाएगा। 

विज्ञापन

रूसी  राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिजिट्सेव ने बताया कि, 130 बसों के माध्यम से भारतीय व अन्य विदेशी छात्रों को खारकीव व सूमी के निकालकर रूस लाया जाएगा।

विज्ञापन


भारत ने रूस से किया था संपर्क
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन गंगा चलाया गया है। इसके तहत भारत सरकार कई देशों से संपर्क साध रही है। इसी क्रम में भारत ने रूसी दूतावास से भी संपर्क साधा है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने इसकी पुष्टि की थी। अलीपोव ने कहा था कि हम खार्किव और पूर्वी यूक्रेन के अन्य क्षेत्रों में फंसे भारतीयों के लिए अधिकारियों के संपर्क में हैं। हमें रूस के क्षेत्र के माध्यम से वहां फंसे सभी लोगों को आपातकालीन निकासी के लिए भारत के अनुरोध प्राप्त हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुतिन ने किया बड़ा खुलासा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है। 


भारत इस संकट की गहराई को समझता है: रूसी राजदूत
इससे पहले डेनिस अलीपोव ने कहा था कि हम भारत के साथ रणनीतिक सहयोगी हैं। संयुक्त राष्ट्र में प्रदर्शित संतुलित स्थिति के लिए हम भारत के आभारी हैं। भारत इस संकट की गहराई को समझता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed