फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia, Ukraine trade drone strikes, disrupting air travel

Russia War: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर सैकड़ों ड्रोन से किए हमले, मॉस्को की हवाई सेवाएं पूरी तरह बाधित

Sun, 06 Jul 2025 10:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Jul 2025 10:12 PM IST
सार

Russia War: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर सैकड़ों ड्रोन से किए हमले, मॉस्को की हवाई सेवाएं पूरी तरह बाधित

विज्ञापन
Russia, Ukraine trade drone strikes, disrupting air travel
रूस-यूक्रेन संघर्ष। - फोटो : Sputnik

विस्तार

रूस और यूक्रेन ने रविवार को एक-दूसरे पर सैकड़ों ड्रोन से हमले किए। इस कारण रूस की हवाई यात्रा पूरी तरह से बाधित हो गई। यह सब कुछ उस समय हुआ, जब कुछ दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया था, जो इस तीन साल से चल रहे युद्ध में सबसे बड़ा माना जा रहा है।  
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में रूस के हवाई अड्डों, खासकर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर भीड़ देखी गई। रूस के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, शनिवार रातभर यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण सैकड़ों उड़ानें या तो देर से चलीं या रद्द कर दी गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइली हवाई हमलों में हमास नौसैन्य कमांडर समेत तीन लड़ाके मारे गए; IDF ने 130 ठिकानों पर किए हमले
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हमलों के कारण उड़ानों में जो बाधा आई, उसका सबसे ज्यादा असर मॉस्को के शेरेमेतयेवो और सेंट पीटर्सबर्ग के मुख्य पुल्कोवो हवाई अड्डे पर पड़ा। इसके अलावा, पश्चिमी और मध्य रूस के अन्य हवाई अड्डे भी प्रभावित हुए। 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रात के दौरान हुए हमलों में रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 120 ड्रोन मार गिराए और रविवार को दोपहर 2 बजे (मॉस्को समय) से पहले 39 और ड्रोन गिराए गए। हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कुल कितने ड्रोन दागे गए थे और कितने अपने लक्ष्यों पर जाकर गिरे।


रविवार सुबह रूस की सीमा के पास स्थित बेलग्राद क्षेत्र में यूक्रेन के ड्रोन हमलों में दो आम नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी क्षेत्र के गवर्नर वायचेस्लाव ग्लैडकोव ने दी। रूस ने शुक्रवार तड़के कीव पर ड्रोन और मिसाइलों की भारी बमबारी की थी। इसके बाद यूक्रेन की ओर से हमले किए गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने इसे मॉस्को के पूर्ण हमले के बाद का अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया। यूक्रेन के अनुसार, सात घंटे तक चले इस संघर्ष में कम से कम दो नागरिकों की मौत हो गई, दर्जनों घायल हुए और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। इस दौरान रूस ने यूक्रेन के और अधिक इलाकों पर कब्जा जमाने की कोशिश तेज कर दी।

ये भी पढ़ें: न निवेश की जरूरत, न संपत्ति खरीद की शर्त...अब नामांकन से भारतीयों को मिल सकेगा यूएई का गोल्डन वीजा

रूस ने एक ही रात में यूक्रेन पर 550 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब रूस यूक्रेन की सीमा पर करीब 1,000 किलोमीटर लंबे युद्ध क्षेत्र (फ्रंटलाइन) के कुछ हिस्सों को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है। इस वजह से यूक्रेनी सेना पर बहुत दबाव में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed