फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis Update French president says he sees signs of war crimes in Kyiv suburb decries massacres by Russian forces Latest News Update

Russia Ukraine Crisis: मैक्रों ने की कीव की यात्रा, नरसंहार की निंदा की, पढ़ें युद्ध से जुड़े अहम अपडेट

Thu, 16 Jun 2022 05:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 16 Jun 2022 05:33 PM IST
सार

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रूसी सेनाएं पूर्वी डोनबास क्षेत्र में अपने आक्रमण को बढ़ा रही हैं, धीरे-धीरे लेकिन यूक्रेनी बलों पर बढ़त हासिल कर रही हैं। यूक्रेन की सेना पश्चिमी देशों से अधिक हथियारों के लिए अनुरोध कर रही है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis Update French president says he sees signs of war crimes in Kyiv suburb decries massacres by Russian forces Latest News Update
इमैनुएल मैक्रों

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कीव दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कीव के एक उपनगर में रूसी बलों द्वारा नरसंहार की घटनाओं पर चिता जताई और इसे बिल्कुल गलत करार दिया। दरअसल, मैक्रों यूक्रेन के प्रति समर्थन व्यक्त करने के लिए यूरोप के अन्य नेताओं के साथ यात्रा के दौरान इरपिन शहर में बात कर रहे थे। उन्होंने हमलों की बर्बरता की निंदा की। उन्होंने इरपिन और कीव क्षेत्र के अन्य शहरों के निवासियों के साहस की प्रशंसा की, जिन्होंने रूसी सेना को राजधानी पर हमला करने से रोका।

विज्ञापन


दरअसल, फ्रांस, जर्मनी, इटली और रोमानिया के नेता यूक्रेन के लोगों के प्रति सामूहिक यूरोपीय समर्थन दिखाने के एक प्रयास के तहत कीव पहुंचे थे, जो रूस के आक्रमण का विरोध कर रहे हैं। रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद यह यूक्रेन की राजधानी की सबसे हाईप्रोफाइल यात्रा है। 
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज और इतालवी प्रधानमंत्री मारियो द्राघी ने यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा मुहैया कराई गई एक विशेष ट्रेन में एकसाथ कीव की यात्रा की। तीनों देश यूरोप की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस इओहानिस एक अलग ट्रेन में पहुंचे और ट्वीट किया कि यह अवैध रूसी आक्रमण बंद होना चाहिए। कीव में ट्रेन से उतरने के बाद मैक्रों ने कहा कि वह और अन्य नेता उन जगहों का दौरा करेंगे जहां हमले हुए हैं। मैक्रों ने कहा कि यह यूक्रेन के लोगों के लिए वर्तमान और भविष्य के लिए यूरोपीय एकता का संदेश है क्योंकि आने वाले सप्ताह बहुत कठिन होंगे।

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब रूसी सेनाएं पूर्वी डोनबास क्षेत्र में अपने आक्रमण को बढ़ा रही हैं, धीरे-धीरे लेकिन यूक्रेनी बलों पर बढ़त हासिल कर रही हैं। यूक्रेन की सेना पश्चिमी देशों से अधिक हथियारों के लिए अनुरोध कर रही है।


जब यूरोपीय नेता अपने होटल में अपनी आगे की यात्रा के लिए तैयारी कर रहे थे, तभी हवाई हमले के सायरन बज उठे और कीव के अधिकारियों ने लोगों से शरण लेने का आग्रह किया। इस तरह के अलर्ट अक्सर सामने आते हैं। होटल से बाहर निकलते ही मैक्रों ने अपने दिल पर हाथ रखते हुए कहा कि मैं यूक्रेन के लोगों के लिए अपना आदर दिखाना चाहता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed