फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : Ukrainian forces destroyed Russian tanks and vehicles with British artillery, heavy conflict in Donysk region

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेनी बलों ने ब्रिटिश तोपों से नष्ट किए रूसी टैंक व वाहन, दोनेस्क क्षेत्र में भारी संघर्ष

Sun, 19 Jun 2022 07:29 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को। Published by: योगेश साहू Updated Sun, 19 Jun 2022 07:29 AM IST
सार

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने बताया कि पूर्वी यूक्रेन के दोनेस्क क्षेत्र में एक कोयला खदान में 77 खनिक फंस गए हैं। यहां खदान की बिजली काट दी गई है। एजेंसी ने रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्र की क्षेत्रीय रक्षा का हवाला देते हए कहा कि यूक्रेनी बलों की गोलाबारी के कारण दोनेस्क में जासीदको खदान में 77 खनिक बुरी तरह फंस गए हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : Ukrainian forces destroyed Russian tanks and vehicles with British artillery, heavy conflict in Donysk region
यूक्रेन में हालात - फोटो : twitter/kyivpost

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 115वें दिन यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने ब्रिटिश हॉवित्जर तोपों का इस्तेमाल कर एक रूसी टैंक और दो अन्य वाहन (आईएफवी) को नष्ट कर दिया। रूसी सेना ने भी दोनेस्क क्षेत्र में गोलाबारी की। इस बीच, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन अचानक कीव पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिले। संकेत हैं कि पश्चिम बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के एयर असॉल्ट कमांड ने फेसबुक पर एक वीडियो साझा कर बताया कि उसकी 81वीं एयरमोबाइल ब्रिगेड के यूक्रेनी तोपखाने ने एक रूसी टैंक व दो आईएफवी नष्ट कर दिए हैं।
विज्ञापन


इससे ठीक पहले उसने रूसी टगबोट पर भी निशाना साधा। इस बीच, पश्चिमी देश यूक्रेन के साथ एक बार फिर सक्रिय दिख रहे हैं। हाल ही में जर्मनी, फ्रांस और इटली के नेताओं द्वारा कीव दौरे के बाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी अचानक कीव पहुंचे। उन्होंने जेलेंस्की की भरोसा दिलाया कि ब्रिटेन और नाटो देश उसकी हर संभव मदद करेंगे। पश्चिमी देशों की यह सक्रियता बताती है कि ये देश यूक्रेन के साथ नई और बड़ी योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


यूक्रेनी दावा : अब तक 33,350 शत्रु  सैनिक मारे, 1456 टैंक भी नष्ट किए
रूस द्वारा 24 फरवरी से छेड़े गए युद्ध के बाद से यूक्रेनी सेना ने दुश्मन के 33,350 सैनिकों को मारने का दावा किया है। उसने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इनमें हाल के दिनों में 200 से ज्यादा रूसी सैनिक भी मारे हैं। इनके अलावा पिछले 115 दिनों में यूक्रेनी सेना ने रूस के 1456 टैंक, 3573 सैन्य वाहन भी नष्ट किए हैं। उसने रूस के 216 युद्धक विमान, 98 वायु रक्षा प्रणाली, 180 हेलीकॉप्टर और 14 जंगी जहाज भी नष्ट करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम हो गया है अमेरिकी दबदबा : पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा है कि दुनिया में अब उसका दबदबा कम हो गया है। पुतिन ने अमेरिका के सहयोगी देशों को सलाह दी है कि वे रूस के खिलाफ किसी बहकावे में आने से पहले अपने फायदे-नुकसान के बारे में विचार कर लें। पुतिन ने कहा, अमेरिका खुद को मैसेंजर ऑफ लॉर्ड, यानी भगवान का संदेशवाहक समझता है, जबकि हकीकत यह है कि वो अपने सहयोगियों से भी गुलामों की तरह बर्ताव करता है। अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

दोनेस्क क्षेत्र में 77 खनिक गोलाबारी में फंसे
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने बताया कि पूर्वी यूक्रेन के दोनेस्क क्षेत्र में एक कोयला खदान में 77 खनिक फंस गए हैं। यहां खदान की बिजली काट दी गई है। एजेंसी ने रूस समर्थित अलगाववादी क्षेत्र की क्षेत्रीय रक्षा का हवाला देते हए कहा कि यूक्रेनी बलों की गोलाबारी के कारण दोनेस्क में जासीदको खदान में 77 खनिक बुरी तरह फंस गए हैं। कीव ने इस पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रूस का जब्त जहाज फिजी से होनोलूलू पहुंचा
अमेरिका द्वारा जब्त रूस के स्वामित्व वाला एक जहाज होनोलूलू बंदरगाह पर पहुंचा है। उस पर अमेरिकी ध्वज लहरा रहा था। अमेरिका ने पिछले सप्ताह 32.5 करोड़ डॉलर के जहाज को जब्त करने के मकसद से फिजी में कानूनी लड़ाई जीती और इसे हवाई के लिए रवाना कर दिया। एफबीआई ने जहाज का संबंध रूस के सुलेमान केरीमोव से बताया है। अमेरिका ने कहा कि केरीमोव ने पिछले साल गुप्त तरीके से विभिन्न कंपनियों के माध्यम से केमैन द्वीप के झंडे वाला जहाज खरीदा था।


मैरियूपोल में सैनिकों के वीडियो बनाने वाली डॉक्टर को छोड़ा
यूक्रेन की डॉक्टर यूलिया पाइवस्का को रूस की सेना ने तीन महीने बाद रिहा कर दिया। यूक्रेन में यूलिया को वर्ल्ड ऑफ वारक्राफ्ट वीडियो गेम के लिए चुने अपने नाम टाइरा से ज्यादा जाना जाता है। उन्होंने अपनी टीम के साथ शरीर पर लगे कैमरे का इस्तेमाल कर दो सप्ताह में रूस और यूक्रेन दोनों पक्षों के घायल सैनिकों को बचाने के दौरान 256 गीगाबाइट फुटेज तैयार की थी। उन्होंने यह क्लिप देश छोड़ रहे पत्रकारों में से एक को दे दी थी। उसने इसे देश से बाहर पहुंचाया। इस क्लिप के बाहर आने के बाद टाइरा और उनके साथियों को 15 मार्च को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। यह वही दिन था, जब रूस ने एक थिएटर पर हवाई हमला कर करीब 600 लोगों को मार डाला था। उनके पति वदिम पुजानोव ने उनकी रिहाई की खबर सुनकर कहा, यह भारी राहत की बात है। इसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने फोन पर टाइरा से बात की है, जो कीव अस्पताल के रास्ते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed