{"_id":"637ffb80a272d7065b596b63","slug":"russia-ukraine-crisis-ukraine-trying-to-restore-electricity-in-country-after-devastating-attacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine Crisis : विनाशकारी हमलों के बाद देश में बिजली बहाल करने की कोशिश में जुटा यूक्रेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia Ukraine Crisis : विनाशकारी हमलों के बाद देश में बिजली बहाल करने की कोशिश में जुटा यूक्रेन
Fri, 25 Nov 2022 04:47 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 25 Nov 2022 04:47 AM IST
सार
Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन की राजधानी कीव में ताजा रूसी मिसाइल हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और छह घायल हो गए हैं। इन हमलों में राजधानी कीव की बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Russia Ukraine Crisis: रूसी सैन्य बलों द्वारा यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर नए सिरे से मिसाइल हमलों के बाद कीव के 70% हिस्से में बृहस्पतिवार सुबह बिजली गुल हो गई। बुधवार देर रात किए रूसी हमलों के कारण कीव समेत पूरे यूक्रेन के अधिकतर हिस्सों में बिजली चली गई है। पहले से संकटग्रस्त यूक्रेनी विद्युत नेटवर्क की इन हमलों ने सर्दियां शुरू होने के बीच हालत और खराब हो गई है। इन हमलों के कारण पड़ोसी मालदोवा में भी बिजली का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
रूसी बलों को युद्ध मैदान में मिले झटकों के बाद से रूस, अब यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर विनाशकारी हमले कर रहा है। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि इंजीनियर बिजली आपूर्ति बहाल करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बृहस्पतिवार को सुबह बताया कि रूसी सेना ने कीव और देश के कई अन्य क्षेत्रों में आवासीय भवनों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले करते हुए 67 क्रूज मिसाइल और 10 ड्रोन दागे हैं।
विज्ञापन
खेरसान में यूक्रेनी सेना ने बनाई नई योजना
खेरसान क्षेत्र से बाहर निकलने के दो सप्ताह बाद रूस तोप से यूक्रेन के इस दक्षिणी शहर पर गोले बरसा रहा है, जबकि यूक्रेन अपने लंबी दूरी तक निशाना साधने वाले हथियारों से पलटवार कर रहा है। रूस अपनी करारी हार के बाद खेरसान की वापसी की कोशिश में जुटा है जबकि यूक्रेनी सेना मोर्चे पर जुटी है। उसने अब नई योजना बनाई है। इसके तहत यूक्रेनी सेना अब रूस-नियंत्रित क्षेत्रों में अंदरुनी सीमा तक हमले कर सकती है।
विज्ञापन
रूसी मिसाइल हमलों में 3 मौतें, 6 घायल...
यूक्रेन की राजधानी कीव में ताजा रूसी मिसाइल हमले में कम से कम तीन लोग मारे गए और छह घायल हो गए हैं। इन हमलों में राजधानी कीव की बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है। यूक्रेनी अफसरों ने निवासियों को हवाई हमलों के बीच आश्रयों में रहने की चेतावनी दी है। कीव क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सी कुलेबा के अनुसार, यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली क्षेत्र में काम कर रही है। इससे पहले मिसाइलों ने यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाया।