फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis : Ship depart carrying grain after attacks

Russia Ukraine Crisis : रूसी हमलों के बाद यूक्रेन से अनाज लेकर पोत रवाना, विश्व को सस्ते अनाज की उम्मीद

Tue, 02 Aug 2022 12:35 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव/अंकारा।
एजेंसी, कीव/अंकारा। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 02 Aug 2022 12:35 AM IST
सार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेनी अनाज पर विश्व के कई देश निर्भर हैं। इनमें कुछ अफ्रीकी देश भी शामिल हैं। इन्हें संयुक्त राष्ट्र के खाद्य कार्यक्रम के तहत भी अनाज दिया जाता है। सनफ्लावर आयल के मामले में यूक्रेन की तूती बोलती है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis : Ship depart carrying grain after attacks
अनाज लेकर रवाना हुआ पोत। - फोटो : Video Grab

विस्तार

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पहली बार यूक्रेनी बंदरगाह शहर ओडेसा से अनाज लेकर एक जहाज रवाना हो गया है। इससे उम्मीद जगी है कि आगे भी यह रास्ता दुनिया में अनाज आपूर्ति के लिए खुलेगा जिससे अनाज की बढ़ती कीमतों में राहत मिलेगी। हालांकि रूस-यूक्रेन में भीषण युद्ध जारी है। सेवस्तोपोल से नौसेना मुख्यालय पर हुए ड्रोन धमाके की जिम्मेदारी भी सोमवार तक किसी ने नहीं ली है। संदेह है, यह हमला यूक्रेनी विद्रोहियों ने किया।

विज्ञापन


क्रीमिया में रूस की सांसद ओलगा कोवितिदी ने बताया कि ड्रोन सेवस्तोपोल से ही दागा गया था। उन्होंने कहा, घटना को आतंकी कृत्य मानकर जांच जारी है। इसे देखते हुए क्रीमिया प्रशासन ने क्षेत्र में आतंक संबंधी खतरे का स्तर बढ़ाकर ‘येलो’ कर दिया है। इस बीच, राहत की खबर तुर्की के रक्षा मंत्रालय से आई है। उसने बताया कि मालवाहक ‘रजोनी’ पर सिएरा लियोन (पश्चिमी अफ्रीकी देश) का झंडा लगा जहाज ओडेसा बंदरगाह से लेबनान के लिए रवाना हो गया है और मंगलवार को इस्तांबुल पहुंचेगा। 
विज्ञापन


यहां जांच के बाद उसे आगे रवाना किया जाएगा। जहाज 26,000 टन से अधिक मक्का ले जा रहा है। यूक्रेन के मंत्री ओलेक्सांद्र कुब्राकोव ने कहा, आज हम अपने साझेदारों के साथ दुनिया को भुखभरी से बचाने के लिए एक और कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका देगा सुरक्षा सहायता पैकेज
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक जॉन किर्बी ने सोमवार को कहा कि बाइडन प्रशासन यूक्रेन के लिए अतिरिक्त 55 करोड़ डॉलर (550 मिलियन डॉलर) के सुरक्षा सहायता पैकेज पर काम कर रहा है। इस संबंध में आज ही निर्णय ले लिया जाएगा। 

Russia Ukraine Crisis : Ship depart carrying grain after attacks
यूक्रेन संकट - फोटो : Social Media

बढ़ती महंगाई में राहत की उम्मीद
तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 22 जुलाई को इस्तांबुल में किए गए सौदों के अनुरूप अन्य जहाज भी सुरक्षित गलियारों के माध्यम से यूक्रेनी बंदरगाहों से रवाना होंगे। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन माना जा रहा है कि यदि सुरक्षित गलियारों से अनाज की खेप रवाना होने लगी तो दुनिया में अनाज की कमी से आ रही महंगाई में काफी कमी आएगी। संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में रूस, यूक्रेन व तुर्की के बीच हुआ यह समझौता यूक्रेन को 2.2 करोड़ टन अनाज और अन्य कृषि उत्पादों का निर्यात करने की अनुमति देता है। यह अनाज युद्ध के चलते काला सागर के बंदरगाहों पर फंसा है।

यूक्रेन के उत्तर में भीषण बमबारी
यूक्रेन के उत्तर में रूसी सीमा के पास सूमी क्षेत्र में सोमवार को भीषण बमबारी जारी रही। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले, दोनेसक के गवर्नर पावलो किलिलेंको ने कहा कि क्षेत्र में हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। इस क्षेत्र में आंशिक रूप से रूसी अलगाववादियों का नियंत्रण है। बताया गया कि माइकोलीव, सूमी और दोनेस्क क्षेत्र में हालात काफी बिगड़ चुके हैं और लोग बंकरों में छुपे हैं।

Russia Ukraine Crisis : Ship depart carrying grain after attacks
रूस-यूक्रेन युद्ध। - फोटो : PTI

गोदामों में बंद पड़ा लाखों टन अनाज
रूस से जारी जंग के बीच यूक्रेन का लाखों टन अनाज कई गोदामों में बंद है। इसकी वजह से दुनिया में खाद्य संकट के हालात पैदा हो गए। जबकि काला सागर पर रूसी नियंत्रण के कारण यूक्रेन के अनाज का निर्यात रुक गया था। इसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस अनाज के सुरक्षित निर्यात के लिए यूएन और तुर्की से मदद मांगी थी। हालांकि इस डील के एक दिन बाद ही रूस ने ओडेसा में यूक्रेन के हथियार डिपो पर मिसाइलों से हमला किया था। 

यूक्रेनी अनाज पर निर्भर कई देश
यूक्रेनी अनाज पर विश्व के कई देश निर्भर हैं। इनमें कुछ अफ्रीकी देश भी शामिल हैं। इन्हें संयुक्त राष्ट्र के खाद्य कार्यक्रम के तहत भी अनाज दिया जाता है। सनफ्लावर आयल के मामले में यूक्रेन की तूती बोलती है। भारत की जरूरत का करीब 70 फीसद सनफ्लावर तेल यूक्रेन से ही आता है। विश्?व में सनफ्लावर की मांग को पूरी करने में में यूक्रेन 42 फीसद की हिस्सेदारी रखता है।

Russia Ukraine Crisis : Ship depart carrying grain after attacks
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Twitter

कोसोवो में भी तनावपूर्ण हालात, नाटो व रूस समर्थक सर्बिया आमने-सामने  
रूस-यूक्रेन की जंग अभी थमी नहीं है कि एक बार फिर से यूरोप हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कोसोवो की पुलिस ने कहा है कि उसने सर्बिया के प्रदर्शनकारियों के सड़क को ब्लॉक किए जाने और गोलीबारी के कारण उससे लगती सीमा को बंद कर दिया है। इस बीच कोसोवो में में चल रहे तनावपूर्ण हालात पर नाटो के नेतृत्व वाले मिशन ने कहा है कि वह दखल के लिए तैयार है। जबकि कोसोवो ने तनाव को देखते हुए नए सीमा नियमों को लागू करने की अपनी योजना को 1 सितंबर तक स्थगित कर दिया है।

कोसोवा की पुलिस ने कहा है कि उसने बेरंजाक और जारिंजे सीमा क्रॉसिंग को बंद कर दिया है। जबकि सर्बिया के प्रदर्शनकारियों ने गोली चलाई है और सड़क को ब्लॉक कर दिया है। ये प्रदर्शनकारी इस बात से खफा हैं कि कोसोवो नए सीमा नियम ला रहा है जिससे सर्बिया के पहचान पत्र के साथ आने वाले सभी लोगों को देश में रहने के दौरान एक अल्पकालिक दस्तावेज रखना होगा। इसी तरह के नियम को सर्बिया ने कोसोवो से आने वाले लोगों के लिए बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed