फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine conflict: Indian embassy in Kyiv again advised students to temporarily leave Ukraine

भारतीय दूतावास की छात्रों से अपील: तत्काल यूक्रेन छोड़ें, न करें ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने का इंतजार 

Tue, 22 Feb 2022 05:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 22 Feb 2022 05:14 PM IST
सार

भारतीय दूतावास ने एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है और छात्रों से अपील की है कि, वे तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। दूतावास ने कहा कि, उनके पास बड़ी संख्या में ऑनलाइन क्लास की पुष्टि के लिए फोन आ रहे हैं, लेकिन छात्र इसके बजाए तत्काल भारत वापस आ जाएं। 

विज्ञापन
Russia Ukraine conflict: Indian embassy in Kyiv  again advised students to temporarily leave Ukraine
यूक्रेन में भारतीय दूतावास - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन संकट के बीच भारत ने एक बार फिर अपील की है कि भारतीय नागरिक व छात्र तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास की ओर से एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें भारतीय छात्रों से तुरंत यूक्रेन छोड़ने की अपील की गई है। कहा गया हे कि, भारतीय छात्र विश्वविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं की आधिकारिक पुष्टि के बजाय वापस वतन लौट आएं।

विज्ञापन


दूतावास ने बताया कि, उसके पास बड़ी संख्या में फोन आ रहे हैं। छात्र मेडिकल विश्वविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं की पुष्टि के बारे में पूछ रहे हैं। दूतावास ने कहा है कि, छात्र व नागरिक अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्थाई रूप से वापस लौट आएं। शिक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए भारतीय दूतावास संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने शुरू की अतिरिक्त उड़ानें 
यूक्रेन पर हमले की गहराती आशंका के बीच भारत ने यूक्रेन व आसपास के क्षेत्रों में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए आज से निकासी अभियान शुरू कर दिया है। आज सुबह एयर इंडिया का विशेष विमान यूक्रेन रवाना कर दिया गया है। भारत ने इस विशेष अभियान के लिए 200 से ज्यादा सीटों वाले ड्रीमलाइनर बी-787 विमान को तैनात किया है। यह फ्लाइट यूक्रेन के खार्किव से 256 भारतीय छात्राें को लेकर देश लौटेगी। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट आज रात 10.15 बजे देश लौट आएगी। इस बीच, यूक्रेन में जारी उच्च स्तरीय तनाव को देखते हुए भारत ने अतिरिक्त उड़ानों को संचालित करने का फैसला किया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास के मुताबिक, कीव से दिल्ली के लिए अतिरिक्त उड़ानें 25 फरवरी, 27 फरवरी(दो उड़ानें) और 6 मार्च, 2022 को संचालित होंगी। 

यूक्रेन में फंसे हैं 20 हजार से छात्र व नागरिक 
रूस-यूक्रेन के बीच चल रही तनातनी में भारत के 20 हजार से ज्यादा छात्र व नागरिक फंस गए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरूमूर्ति ने बताया कि, 20 हजार से ज्यादा भारतीय छात्र यूक्रेन व उसके आसपास के इलाकों में रहते हैं। इन छात्रों व भारतीय नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। वहीं भारत ने दोनों पक्षों को संयम बरतने के साथ कूटनीतिक प्रयास तेज करने पर जोर देता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा कि, भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापना के पक्ष में है। 

भारतीय दूतावास ने एक बार फिर से एडवाइजरी जारी की है और छात्रों से अपील की है कि, वे तुरंत यूक्रेन छोड़ दें। दूतावास ने कहा कि, उनके पास बड़ी संख्या में ऑनलाइन क्लास की पुष्टि के लिए फोन आ रहे हैं, लेकिन छात्र इसके बजाए तत्काल भारत वापस आ जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed