फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Conflict Day 87th : Russian capture of Mariupol, claimed weapons consignments coming from western countries to Ukraine in Zhytomyr were destroyed by missiles

Russia Ukraine Conflict 87th Day : मैरियूपोल पर रूसी कब्जा, दावा- झितोमिर में पश्चिमी देशों से यूक्रेन आ रही हथियारों की खेप मिसाइलों से तबाह की

Sun, 22 May 2022 02:14 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को। 
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, कीव/मॉस्को।  Published by: योगेश साहू Updated Sun, 22 May 2022 02:14 AM IST
सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके देश पर साइबर हमला किया जा रहा है। उन्होंने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस को पश्चिम की ओर से साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Russia Ukraine Conflict Day 87th : Russian capture of Mariupol, claimed weapons consignments coming from western countries to Ukraine in Zhytomyr were destroyed by missiles
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध के 87वें दिन रूसी सेना ने दावा किया कि उसने यूक्रेनी मैरियूपोल शहर पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। यहां करीब 20,000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस बीच, रूसी सेना ने यह भी कहा कि उसने कीव के पश्चिम स्थित झितोमिर क्षेत्र में पश्चिमी हथियारों की यूक्रेन आ रही बड़ी खेप को समुद्र से लांच की गई कलिब्र क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल करके नष्ट कर दिया है। 

विज्ञापन


रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हमले ने अमेरिका और यूरोपीय देशों से आ रहे हथियारों व सैन्य उपकरणों का बड़ा जखीरा नष्ट कर दिया है। इसी के साथ रूस ने अपनी लड़ाई को पूर्वी दोनबास क्षेत्र में केंद्रित कर दिया। इन मिसाइलों के काला सागर तट पर ओडेसा के सास ईंधन भंडारण सुविधाओं पर भी हमले का दावा किया गया। रूसी दावे के मुताबिक उसने दो यूक्रेनी विमान और 14 ड्रोन को मार गिराया।
विज्ञापन


उधर, रूस के मैरियूपोल पर नियंत्रण के दावे को उसकी अब तक की सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। करीब 3 माह रूसी सैनिकों की घेराबंदी में रहा यह बंदरगाह शहर अब मलबे में तब्दील हो गया हैै। रूसी रक्षामंत्री सर्गेइ शोइगु ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अजोवस्तल स्टील संयंत्र और पूरे शहर पर अपने नियंत्रण की जानकारी फोन पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 2,439 यूक्रेनी लड़ाकों ने किया आत्मसमर्पण
रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि सोमवार से लेकर अब तक संयंत्र में छिपे कुल 2,439 यूक्रेनी लड़ाकों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, जिनमें से 500 से अधिक लड़ाकों ने शुक्रवार शाम को आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने पर सैनिकों को रूस ने बंदी बना लिया और कुछ को दूरस्थ स्थानों पर ले जाया गया। कुछ अन्य लोग अस्पताल में भर्ती बताए जा रहे हैं। 

नाटो में जाने की तैयारी के बीच रूस ने रोकी फिनलैंड की गैस आपूर्ति
फिनलैंड के नाटो में शामिल होने की तैयारियों के बीच रूस ने फिनलैंड को दी जाने वाली प्राकृतिक गैस की आपूर्ति शनिवार को रोक दी है। फिनिश ऊर्जा कंपनी गैसम के मुताबिक, नार्डिक देश द्वारा रूबल में भुगतान से मना करने के बाद यह कदम उठाया गया। गैसम के मुताबिक, बाल्टिक कनेक्टर पाइपलाइन के माध्यम से अब गैस की आपूर्ति की जाएगी, जो फिनलैंड को एस्टोनिया से जोड़ती है। 

पुतिन ने कहा- पश्चिमी देश कर रहे साइबर हमले
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनके देश पर साइबर हमला किया जा रहा है। उन्होंने पश्चिमी देशों पर आरोप लगाते हुए कहा कि रूस को पश्चिम की ओर से साइबर हमलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया जा रहा है।


यूक्रेनी सैनिक का पत्नी को संदेश- शायद अब हम न मिल पाएं
सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्लीट प्लांट में छिपे सैनिक अपने परिजनों को भावुक संदेश भेज रहे हैं। इसमें जिक्र है कि शायद वे अब कभी न लौट पाएंगे। प्लांट में छिपे यूक्रेनी सैनिक मरीन की पत्नी ओल्गा बोइको अपने आंसू पोछते हुए बताया, मेरे पति ने लिखा- अब हम रूसी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रहे हैं। मुझे नहीं पता अब हम कभी मिल पाएंगे या नहीं।

Kyiv, Moscow
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed