फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Ceasefire Talk: United Kingdom PM French President put pressure On Vladimir Putin

Ceasefire: ब्रिटिश पीएम बोले- पुतिन को खेल खेलने नहीं दे सकते; मैक्रों ने कहा- उन्हें मानना ही होगा प्रस्ताव

Sat, 15 Mar 2025 09:45 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 15 Mar 2025 09:45 AM IST
सार

शांति बहाली के लेकर ट्रंप की पहल के बाद स्टारमर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक गठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुतिन को किसी भी युद्धविराम का उल्लंघन करने से रोककर यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी प्रदान करने के लिए अमेरिकी समर्थन के साथ यह ऐसे गठबंधन की भी जरूरत है, जो रूस पर दबाव बनाकर रख सके।

विज्ञापन
Russia Ukraine Ceasefire Talk: United Kingdom PM French President put pressure On Vladimir Putin
व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI/PTI

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम को लेकर ब्रिटेन और फ्रांस ने व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध विराम सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। इसके अलावा फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि पुतिन को अमेरिका का प्रस्ताव मानना ही होगा, उनके पास कोई और विकल्प नहीं है।

विज्ञापन


स्टारमर ने यह टिप्पणी तब की, जब रूसी नेता ने कहा कि उनके मन में गंभीर सवाल हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 30-दिवसीय युद्ध विराम कैसे काम करेगा। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने अपने डाउनिंग स्ट्रीट कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा, 'हम राष्ट्रपति पुतिन को राष्ट्रपति ट्रंप के सौदे के साथ खेलने की अनुमति नहीं दे सकते। राष्ट्रपति ट्रंप के युद्ध विराम प्रस्ताव को लेकर क्रेमलिन का मौजूदा रवैया यह बताता है कि पुतिन शांति के बारे में गंभीर नहीं हैं।'
विज्ञापन


शांति बहाली के लेकर ट्रंप की पहल के बाद स्टारमर और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक गठबंधन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुतिन को किसी भी युद्धविराम का उल्लंघन करने से रोककर यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी प्रदान करने के लिए अमेरिकी समर्थन के साथ यह ऐसे गठबंधन की भी जरूरत है, जो रूस पर दबाव बनाकर रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टारमर और मैक्रों ने कहा कि वे यूक्रेन में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सैनिकों को जमीन पर उतारने के लिए तैयार हैं, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या अन्य देश भी ऐसा करने के इच्छुक हैं। तुर्की ने भी संकेत दिया है कि वह शांति प्रयासों में भूमिका निभा सकता है, जबकि आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन ने कहा है कि आयरिश सैनिकों को किसी भी सूरत में तैनात नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed